Singham Again: रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन काफी चर्चा में है। फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आयेंगे। इस बीच फिल्म के मेन विलेन को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Singham Again: फिल्म सिंघम की एक अलग और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'सिंघम' और 'सिंघम 2' के साथ दर्शकों को एक्शन का जबरदस्त डोज देने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी हर छोटी खबर पर नजर रखने वाले फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसका खुलासा नहीं किया है।

विलेन के रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर
कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ के विलेन रोल को लेकर खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। माना जा रहा था कि सिंघम अगेन मूवी में टाइगर श्रॉफ विलेन का रोल प्ले करते नजर आयेंगे। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अर्जुन कपूर की नई एंट्री हैं। मगर हैरानी की बात तो यह है कि मेकर्स ने इस बात को सीक्रेट रखा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट ये है कि अर्जुन हीरो नहीं बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक था विलेन रिटर्न' में दिखाई दिए थे।

बाॅक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॅार्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर इन 4 सुपरकॉप- सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ विलेन का तगड़ा रोल प्‍ले करेंगे। फिल्म में पहली लेडी सिंघम बनेंगी दीपिका पादुकोण, जो फिल्म में अजय की बहन का रोल प्ले करेंगी। सिंघम अगेन' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके मुताबिक फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म की इस तगड़ी स्टारकास्ट को देखने के बाद फैंस का कहना है कि सिंघम भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली होगी।

Posted By: Inextlive Desk