कहते हैं किस्‍मत कब बदल जाए यह कोई नहीं जान सकता। 44 साल के बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक छोटे से शहर जबलपुर में रहने वाले अर्जुन ने कभी नहीं सोचा था कि उस रात वो मिलेगा जिससे उनकी जिंदगी बदल जाएगी।


उस रात बदल गई अर्जुन की किस्मतबॉलीवुड के सुपर मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल का आज 44वां बर्थडे है। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में वह बॉलीवुड फिल्मों का जाना-माना चेहरा बन गए। अर्जुन रामपाल का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन का परिवार सेना से जुड़ा था। ग्रेजुएशन करने के बाद अर्जुन अपने करियर की तलाश में घूम रहे थे। कि एक दिन भारत के लीडिंग फैशन डिजाइनर रोहित बाल की नजर अर्जुन पर पड़ी, उस रात अर्जुन और रोहित एक ही डिस्को में थे। बस यहीं से अर्जुन ने पहले मॉडलिंग का रास्ता चुना और बाद में वह फिल्म स्टार बन गए।किम शर्मा के भाई हैं अर्जुन
यह बहुत कम लोगों को पता है कि अर्जुन रामपाल एक्ट्रेस किम शर्मा के कजिन ब्रदर हैं। अर्जुन से पहले किम बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी थीं। पत्नी हैं पूर्व मिस इंडियाअर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की और उनकी दो बेटियां, माहिका, 17 जनवरी 2002 को और माइरा जून 2005 में पैदा हुईं।Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari