अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। अब संडे को अर्जुन नवजात बेटे को साथ लेकर अपने घर आ गए हैं।

कानपुर। अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं।गुरुवार 18 जुलाई 2019 को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया। रविवार 21 जुलाई को वे न्यूबॉर्न बेटे और गैब्रिएला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करा कर घर ले आये हैं।  
तस्वीरों में दिखे बेहद खुश
गैब्रिएला और बेटे को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए अर्जुन की तस्वीरे सामने आयी हैं। फोटो में उन्होंने अपने नन्हे बेटे को गोद में ले रखा है और गैब्रिएला भी उनके साथ थीं। पिता बनने की खुशी अर्जुन के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। बेशक फादरहुड का ये अहसास अर्जुन के लिए नया नहीं है उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।


अभी नहीं रखा नाम
बुधवार को गैब्रिएला को जब से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था अर्जुन को लगातार वहां आते जाते स्पॉट किया गया। बच्चे के जन्म के बाद मेटे को निुारते अर्जुन की एक खूबसूरत तस्वीर गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मिड डे के अनुसार बेबी सिजेरियन से हुआ है और अभी उसका नाम नहीं रखा गया है।

एक साल से कर रहे हैं डेट
अर्जुन और गैब्रिएला दोनों पिछले 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताते हैं कि 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग पार्टी के बाद अर्जुन की मुलाकात इस दक्षिण अफ्रीकी मॉडल-डिजाइनर से पहली बार हुई थी। उस समय उन्होंने मेहर के साथ मिल कर आईपीएल आफ्टर पार्टी होस्ट करने के लिए टाई अप किया था। अप्रैल में अर्जुन ने ग्रैबिएला की प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. और उनके लिए मालद्वीव में एक शानदार बेबी शॉवर भी अरेंज किया था। अर्जुन रामपाल की लास्ट रिलीज फिल्म पलटन थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया था। अब वे फिल्म नास्तिक में नजर आयेंगे।

Posted By: Molly Seth