हाल ही में अभिनेता करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्‍म 'की एंड का' रिलीज हुई है। इस फिल्‍म में अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया है जो घर पर रहकर पत्‍नी की भूमिका निभाता है। इस फिल्‍म को लेकर लोग भले ही तरह तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन अभिनेता अर्जुन का कहना है कि यहां लड़कों का भी हकीकत में हाल लड़कियों जैसा ही है।


कोई नहीं मिला


हाल ही में एक न्यूजपोर्टल को दिए साक्षात्कार के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि जब उन्हें  निर्देशक आर. बाल्की के निर्देशन में 'की एंड का' का ऑफर मिला था तो उन्हें भी थोड़ अलग कांसेप्ट लगा था। उन्होंने उसी समय डिसाइड कर लिया था कि यह फिल्म हर हाल में करनी हैं। जिस पर उन्होंने सोचा कि वह भी ऐसे लड़के से मिलना चाहते हैं जो कि बाहर नहीं बल्कि घर की दुनिया को संभालना चाहता हो। हालांकि उनकी काफी खोज के बाद भी उन्हें ऐसा इंसान नहीं मिला। इस दौरान उन्हें लगा कि भारत में लड़के भी लड़कियों की जैसी हालत में ही हैं। उन्हें भी अपने फैसले लेने की कोई आजादी नहीं है। लड़कों के पास भी बहुत सी जिम्मेदारियां होती हैं। जिससे वह भी जिंदगी में बहुत सारे समझौते करते हैं। जिससे उन्हें उसी समय अहसास हो गया था कि इस देश में लड़को का हाल भी लड़कियों जैसा ही है। दर्शकों को पसंद आ रही

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बॉलीवुड के निर्देशक आर. बाल्की के निर्देशन में 'की एंड का' रिलीज हुई है। यह फिल्म कमाई के मामले में भी ठीक स्िथति में रही है। इस फिल्म में करीना कपूर ने भी काफी अच्छा अभिनय किया। सबसे खास बात तो यह है कि करीना ने पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में निभाया। इसमें वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली ‘किआ’ के किरदार में दिखीं। गी। वहीं ‘कबीर’ (अर्जुन कपूर) कपूर घर संभालते दिखें। इस फिल्म में करीना कपूर असल जिंदगी में पुरुषों के किए जाने वाले काम कर रही हैं। निर्देशन आर. बाल्की ने बड़े ही मजेदार अंदाज में इसमें समाज की उलट कहानी को दिखाया है। दर्शकों के बीच भी यह काफी पसंद की जा रही है।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra