RANCHI: नगर निगम चुनाव से पहले रांची के सभी लाइसेंस धारकों का आ‌र्म्स वेरिफि के शन किया जाना है। जिला प्रशासन दो दिन सोमवार और मंगलवार को संबंधित थाने में वेरिफि केशन का कार्य किया जा रहा है। लेकिन पहले दिन बहुत कम लाइसेंस धारक ही आ‌र्म्स वेरिफिकेशन कराने पहुंचे। कई थानों में मजिस्ट्रेट तीन घंटे इंतजार करते रहे लेकिन लोग नहीं पहुंचे। हिन्दपीढ़ी थाना में विकास शाखा के प्रभारी उपसमाहर्ता मनमोहन प्रसाद आ‌र्म्स लाइसेंस जांच करने पहुंचे, तो वहां के थाना प्रभारी ने कहा कि इसके बारे में हमलोगों को कोई सूचना नहीं दी गई है, इसलिए जब तक सूचना नहीं आती हमलोग कुछ नहीं कर सकते हैं। फिर मजिस्ट्रेट द्वारा थाना को पेपर दिखाया गया, उसके बाद वहां चार लाइसेंसी हथियारों की जांच की गई। कमोबेश रांची के सभी थानों का पहल दिन यही हाल रहा।

आज है अंतिम दिन

आ‌र्म्स लाइसेंस वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन है। इस बारे में आ‌र्म्स मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वेरिफिकेशन के लिए एक-दो दिन का और समय बढ़ाया जाएगा। गौरतलब हो कि रांची जिले में 3200 से ऊपर लाइसेंसी आ‌र्म्स हैं, जिसमें सिर्फ शहर में 2100 आ‌र्म्स हैं, जिनकी जांच की जानी है।

आ‌र्म्स देखकर लोग चकित

अपने-अपने आ‌र्म्स का वेरिफिकेशन कराने लोग जब बाइक से निकले, तो कोकर में एक साथ तीन-चार लोगों को आ‌र्म्स के साथ देखकर लोग चकित रह गए। समझ नहीं आ रहा था कि इतने सारे आ‌र्म्स क्यों निकल गए हैं।

सदर में 33, लालपुर में 17 वेरिफिकेशन

पहले दिन कई थानों में ऑ‌र्म्स लाइसेंस और हथियारों की जांच की गई। लालपुर थाना में जिला अपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने 17 लाइसेंस की जांच की। सदर थाने में बड़गाई सीओ विनोद प्रजापति ने 33 लाइसेंस की जांच की।

बॉक्स।

आ‌र्म्स लाइसेंस का वेरिफिकेशन नहीं कराने पर होगा एक्शन

रांची नगर निगम चुनाव में विधि व्यवस्था की दृष्टि से सभी शस्त्रधारियों के लाइसेंस की जांच थानावार होनी है। इसके लिए कुल 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीसी ने इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किया है कि आ‌र्म्स की जांच नहीं कराने वालों पर नियम संगत कार्रवाई होगी। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि आ‌र्म्स की जांच प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के सामने करें।

इनको मिला है जांच का जिम्मा

डोरंडा थाना: कार्यपालक दंडाधिकारी, सागर कुमार

हिंदपीढ़ी थाना: कार्यपालक दंडाधिकारी, मनमोहन प्रसाद

डेली मार्केट थाना: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कंचन सिंह

कोतवाली थाना: जिला कल्याण पदाधिकारी, अर्जुन मांझी

लालपुर थाना: जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नरेंद्र गुप्ता

रातू थाना: सीओ रातू, अमर प्रसाद

नामकुम थाना: सीओ नामकुम, मनोज कुमार

टाटीसिल्वे थाना: बीडीओ नामकुम, ठाकुर गौरीशंकर शर्मा

धुर्वा थाना:विशेष विनियमन पदाधिकारी, मधुमिता कुमारी

जगन्नाथपुर थाना: बीडीओ कांके, ज्ञानशंकर जायसवाल

कांके थाना: सीओ कांके, प्रभात भूषण सिंह

लोअर बाजार थाना: सीओ शहर अंचल, डॉ धनंजय कुमार

सदर थाना: सीओ बड़गाई, विनोद प्रजापति

अरगोड़ा थाना: सीओ अरगोड़ा, वंदना भारती

गोंदा थाना: कार्यपालक दंडाधिकारी, ऐनी रिंकू कुजूर

बरियातू थाना: जिला भू.अर्जन पदाधिकारी, सीमा सिंह

Posted By: Inextlive