-जमाल रोड से मैनपुरी का वीरेश शर्मा गिरफ्तार, राजा नाम के व्यक्ति को देनी थी गोलियां

-पुणे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की बनी है गोलियां, 120 राउंड गोली जब्त

PATNA : पटना पुलिस ने एक आ‌र्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गांधी मैदान थाना एरिया के जमाल रोड मोड़ के पास से वीरेश शर्मा नाम के व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया। जब बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस को मिली इंफॉरमेशन सही निकली। उस बैग में पुणे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बनी हुई .फ्क्भ् बोर की क्ख्0 गोलियां जब्त की गई। पकड़ा गया वीरेश शर्मा उर्फ सूर्य प्रताप उत्तरप्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है। वह मैनपुरी से ही गोलियां खरीदकर पटना सप्लाई करने आया था। उसे राजा नाम के किसी व्यक्ति को गोलियां देनी थी। पहले से फोन पर बात हो चुकी थी।

आगरा में मिली महिला थी मेडिएटर

इन गोलियों को जमालपुर के राजा को सप्लाई देना तो था, मगर इसमें मेडियटर का काम एक महिला कर रही थी। वीरेश ने पुलिस को बताया कि वह महिला उसे आगरा में मिली थी जो मुंगेर की रहने वाली है। मुंगेर पहले से ही अवैध आ‌र्म्स निर्माण और उसकी सप्लाई के लिए जाना जाता है मगर वहां गोलियां नहीं बनती ऐसे में बाहर से उसे मंगवाया जाता है। इस संबंध में एसएसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि वीरेश को पूछताछ हो रही है। उसके तार यूपी से बिहार तक जुडे़ हैं। वह आपराधिक गिरोह और नक्सलियों को गोलियों की सप्लाई करता है। वह ट्रेन से पटना आया था। उसे पास से सूर्यप्रताप के नाम से एक वोटर आईडी कार्ड मिला है।

गुड़गांव से है कनेक्शन

इसके अपराधी इतिहास का भी पता किया जा रहा है। सीनियर एसपी ने यह भी बताया कि इस केस की जांच में पुलिस मैनपुरी, आगरा और पुणे तक जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक वीरेश के संबंध गुड़गांव के कुछ लोगों से हैं। पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली है इन लोगों के बारे में भी पुलिस और जानकारी एकत्र कर रही है। एसएसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि वीरेश को पकड़ने वाली टीम एएसपी हेडक्वार्टर राशिद जमा, गांधी मैदान थानाध्यक्ष आर के शर्मा सहित अन्य मेम्बर्स को पुरस्कृत किया जायेगा।

Posted By: Inextlive