यहां आर्मी के जवान ने अपने ही पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला. गुरुवार की रात खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद जवान भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में लग गई है.

ranchi@inext.co.in
RANCHI : राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपाटोली कैंट में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां आर्मी के जवान ने अपने ही पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। गुरुवार की रात खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद जवान भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में लग गई है। कातिल महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहने वाला देशपाल अठावले बताया गया है

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि दीपाटोली कैंट से आर्मी के एक अफसर ने फोन कर बताया कि उनका एक जवान अपनी पत्‌नी की हत्या कर फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां घर के अंदर देशपाल अठावले की पत्‌नी मनीषा अठावले का शव पड़ा हुआ था। मनीषा की हत्या चाकू से गोद गोद कर की गई थी। घर में शव के साथ ही आर्मी जवान के दो बच्चे रो रहे थे। उनकी चीख सुनकर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई।

डेढ़ साल से रांची में था पोस्टेड

महाराष्ट्र का रहने वाला आर्मी जवान देशपाल अठावले पिछले डेढ़ साल से रांची में तैनात था। वह अपने पत्‌नी और दो बच्चों के साथ दीपाटोली कैंट स्थित आर्मी क्वार्टर में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

आपसी विवाद में मनीषा की हत्या

सदर पुलिस के अनुसार मनीषा की हत्या आपसी विवाद में हुई है। मनीषा का कई बार पति देशपाल से झगड़ा हुआ था। गुरुवार की रात भी परिवारिक कारणों से दोनों में तकझक हुई थी। शुक्रवार की सुबह मनीषा अपने कमरे में सोयी थी। इसी बीच पति देशपाल ने पहले उसका गला दबाया फिर शरीर पर चाकू से हमला कर उसे मार डाला।

एफएसएल टीम कर रही जांच

इस हत्याकांड में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली। एफएसएल की टीम ने कमरे के अंदर का एक-एक निशान एकत्रित किया है। वहीं मनीषा के शरीर से भी फिंगर प्रिंट लिया गया है।

Posted By: Inextlive