- सुखदेवनगर थाने में दर्ज हुआ था जालसाजी का मामला

- चंडीगढ़ में पोस्टेड है सेना का जवान आनंद प्रकाश एक्का

RANCHI(16 Oct): सुखदेवनगर थाना पुलिस ने सेना में पदस्थापित जवान आनंद प्रकाश एक्का की पत्नी श्वेता कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर अपने पति के साथ धोखाधड़ी और उसके अकांउट से पैसे निकालने का आरोप है।

यह है मामला

प्राथमिकी के मुताबिक आनंद प्रकाश एक्का ने पुलिस को बताया था कि वह मूल रूप से लोहरदगा जिले के भंडरा के कचमची गांव का रहनेवाला है। वह सेना में कार्यरत है और चंडीगढ़ में पोस्टेड है। वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल बजरा मंडपटोली में बुधवा तिर्की के मकान में किराए पर रहता है। फ्0 मार्च, ख्0क्ख् को उसने श्वेता कुजूर से प्रेम विवाह रचाया था। उस वक्त श्वेता अपनी मां प्रेमी कुजूर, तथाकथित बेटा और भाई ज्ञान लोहरा आरागेट नयाटोली में रहते थे। शादी के बाद सभी हेहल बजरा में किराए के मकान पर रहने आ गए थे। ज्ञान लोहरा के रहने का हमने विरोध भी किया था, लेकिन श्वेता कुजूर जबरन उसे रख रही थी। इसी दौरान श्वेता कुजूर ने भारतीय स्टेट बैंक में रखे क्0 लाख रुपए की निकासी विभिन्न तिथियों में कर ली थी। इस बात का पता जब आनंद प्रकाश एक्का को चला तो वह छुटटी लेकर घर आया। इसी क्रम में उसके मकान मालिक ने बताया कि उसका परिवार घर छोड़ कर कहीं और चला गया है। आनंद और उसके परिजनों ने श्वेता एक्का की कई जगह तलाश की। इसके बाद भी आनंद प्रकाश ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

बाइक चोरी का भी आरोप

आनंद प्रकाश एक्का ने पत्‍‌नी श्वेता एक्का, सास प्रेमी कुजूर और ज्ञान लोहरा को आरोपी बनाया। साथ ही साथ उनलोगों पर बजाज डिस्कवर की बाइक चोरी करने और घर से डेढ़ लाख रुपए के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को आरोपी श्वेता एक्का ने पुलिस को बताया कि वह ज्ञान लोहरा से प्रेम करती थी। वह जवान के साथ नहीं रहना चाहती है।

Posted By: Inextlive