RANCHI : अगर आपके बदन पर बड़े आकार का टैटू है तो आर्मी मैन बनने से वंचित हो जाएंगे। थल सेना थल भर्ती कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, वैसे आवेदक जिनके बदन पर बड़ा टैटू होगा, वे बहाली प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। सिर्फ हाथ के अंदर, हाथ के बाहर और कोहनी के नीचे एक इंच से छोटा और सभ्य गोदना ही मान्य होगा। इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में गोदना होगा तो वे आर्मी बहाली के लिए होने वाले दौड़ से रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

स्कूल का कैरेक्टर सर्टिफिकेट मान्य

आर्मी बहाली में भाग लेने के लिए आवेदकों ने थल सेना भर्ती कार्यालय ने रियायत दी है। अब स्कूल, कॉलेज और सरपंच की ओर से जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। स्कूल कॉलेज के प्रिंसिपल और सरपंच अपने लेटर पैड पर आवेदक के फोटो के साथ गुड कैरेक्टर की गारंटी देंगे। ऐसा तभी मान्य होगा जब आवेदक स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हो। लेकिन, स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों को एसपी की ओर से जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। मुखिया की ओर से जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। जाति प्रमाण पत्र और डीसी की ओर से जारी स्थानीय प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

एफिडेविट देना भी जरूरी

आर्मी बहाली में भाग लेने के लिए आवेदकों को 10 रुपए के स्टांप पेपर पर व्यक्तिगत जानकारी के साथ नोटरी पब्लिक से अटेस्टेड कॉपी लाना जरूरी है। सैनिक के बच्चों के लिए 20 रुपए के स्टांप पर सत्यापित कॉपी लाना है।

ये डॉक्यूमेंट्स लाना है जरूरी

सेना भर्ती कार्यालय रांची की ओर से आर्मी बहाली के लिए तिथि जारी कर दी गई है। 28 सितंबर से बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। बहाली 7 अक्टबूर तक चलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को थल सेना भर्ती कार्यालय की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और ऑरिजीनल डॉक्यूमेंट्स और 20 फोटो के साथ आवेदक जिलावार और तिथिवार बहाली में हिस्सा ले सकते हैं।

कब किस पद के लिए होगी बहाली

28 सितंबर

पद- सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर

जिला- बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची

29 सितंबर

पद- सोल्जर टेक्नीकल

जिला- धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और पलामू

30 सितंबर

पद-सोल्जर जेनरल ड्यूटी(जीडी)

जिला- गढ़वा, लातेहार, साहेबगंज, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम

1 अक्टूबर

पद -सोल्जर जेनरल ड्यूटी(जीडी)

जिला- खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह और जामताड़ा

2 अक्टूबर

पद-जीडी, ट्रेडमैन

जिला- चतरा, पाकुड़, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा

3 अक्टूबर

पद- जीडी, ट्रेडमैन

जिला- पलामू, देवघर

4 अक्टूबर

पद- जीडी, ट्रेडमैन

जिला - धनबाद, बोकारो

5 अक्टूबर

पद- जीडी, ट््रेडमैन

जिला- हजारीबाग, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम

6 अक्टूबर

पद-- जीडी, ट््रेडमैन

जिला - रांची

7 अक्टूबर

पद- जीडी, ट््रेडमैन

जिला- दुमका, गुमला

7 अक्टूबर

पद - नर्सिग असिस्टेंट

- सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए

Posted By: Inextlive