GORAKHPUR: सिटी के एचएन सिंह चौराहे पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को इतनी समझ नहीं कि वे स्कूल जाएं और घर वाले इतने अवेयर नहीं कि वे उन्हें स्कूल भेजें। कुछ दूर पर शाहपुर एरिया के गीता वाटिका की रहने वाली अर्पिता चित्रा अक्सर उधर से गुजरते हुए इन बच्चों को देखती थीं। मीडिल क्लास फैमिली में पली-बढ़ी अर्पिता ने इन बच्चों को पढ़ाने और इनके चेहरे पर मुस्कराहट लाने की ठानी। जाकर उनके पैरेंट्स को अवेयर किया, एजुकेशन की इम्र्पोटेंस बताई। बच्चों को कपड़ा, कॉपी-किताब उपलब्ध कराई और फिर उन्हें पढ़ाना शुरू किया। अब बच्चे शुद्ध हिंदी तो बोलते ही हैं, बोलचाल के इंग्लिश वर्ड भी बखूबी समझते हैं। बिना किसी की मदद के अर्पिता म्यूजिक क्लास चलाकर अपना व अपने परिवार का खर्च उठा ही रही हैं तो गरीब बच्चों को पढ़ाकर उनके भविष्य को संवार रही हैं।

सिखाती हैं डांस

अर्पिता चित्रा दीन-दु:खियों की सेवा के साथ अर्पिता गीता वाटिका में म्यूजिक क्लास भी चलाती हैं। जहां बच्चों को म्यूजिक, डांस सिखाती हैं। अर्पिता ने अपने घर से लेकर क्लास तक का माहौल स्कूल जैसा बना दिया है। घर की दीवारों पर बच्चों को पढ़ाने और समझाने वाली पेटिंग भी करा रखी है। जिसमें कई तरह के जानवरों से लेकर फल आदि की फोटो बनी हुई है। अर्पिता बताती हैं कि दूसरों की मदद करना उन्हें काफी अच्छा लगता है।

Posted By: Inextlive