उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। देहरादून पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अजय कोठियाल के नाम की घोषणा की।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून में क्लॉक टॉवर से दिलाराम बाजार तक रोड शो किया है। इस दाैरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इस तरह से दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी और उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।

AAP leader & Delhi CM Arvind Kejriwal rallies from Clock Tower to Dilaram Bazar in Dehradun, Uttarakhand.
At a public address held earlier in the day, Kejriwal announced Ajay Kothiyal (retd Colonel) as AAP's Chief Ministerial candidate for the Assembly Election 2021. pic.twitter.com/Srgl8IlH7W

— ANI (@ANI) August 17, 2021


आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव 2021 के लिए आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त कर्नल) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया, जब उत्तराखण्ड के नेता देवभूमि को लूट रहे थे तब अजय कोठियाल सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे थे। उत्तराखण्ड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना तन-मन-धन से जनता की सेवा करें।

Ajay Kothiyal (retd Colonel) will be the AAP Chief Ministerial candidate of Uttarakhand. Party will develop the State as a spiritual capital for Indians staying across the world. It will also provide employment to youth: AAP convener & Delhi CM Arvind Kejriwal, in Dehradun pic.twitter.com/TQTOMgKX4T

— ANI (@ANI) August 17, 2021

Posted By: Shweta Mishra