देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रीटेलिकास्ट हुए टीवी शो रामायण की पाप्युलैरिटी ने इसके कलाकारों को भी दोबारा चर्चा में ला दिया है और लोग उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। ऐसे में शो में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर ने हलचल मचा दी तब अरविंद के भतीजे ने बताया कि वे ठीकठाक हैं।

कानपुर। इन दिनों मायथलॉजिकल टीवी शो रामायण का क्रेज लोगों पर छाया हुआ है। ऐसे में लोग उसके लीड करैक्टर्स के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आई एक खबर ने हलचल मचा दी। इस खबर में कहा गया कि शो में रावण बने कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।

लोगों में फैली उत्सुकता

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों के अभिनेता रहे हैं। उनके निधन की खबर सुन कर लोग सकते में आ गए और ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उन्हें सर्च किए जाने के साथ इंटरनेट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने की सूचना मिली। बाद में पता चला कि ये अफवाह थी और अरविंद सुरक्षित हैं।

Dear all my uncle Arvind Trivedi lankesh is all good and safe. Stop spreading fake news it is request. Now please spread this. Thanks pic.twitter.com/XvmGnCPNy5

— Kaustubh b trivedi (@KaustubhbB) May 3, 2020भतीजे ने किया ट्वीट

इतने शोर शराबे के बीच ये खबर अरविंद के परिवार के लोगों को भी मिली तब उनकी तरफ से इसका खंडन आया। अरविंद के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने ट्विटर हैंडस पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वे सकुशल और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि उनके चाचा यानी रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर फर्जी है। वे इस तरह की अफवाह से वह निराश हैं। अरविंद की ताजा तस्वीर के साथ कैप्शन में कौस्तुभ ने लिखा, 'मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश बिल्कुल ठीक और सुरक्षित हैं। आप सभी से गुजारिश है कि कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें। अब सिर्फ इसे फैलाएं। धन्यवाद।'

Posted By: Molly Seth