बॉलीवुड के न्‍यूली मैरिड कपल सोनम कपूर और आनंद आहूजा फिलहाल अलग-अलग टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं। सोनम जहां कांस की तैयारी में बिजी हैं तो पति आनंद अकेले रेस्‍टोरेंट में टाइम पास कर रहे।


रेस्टोरेंट में अकेले दिखे आंनदकानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि यह कपल अपने-अपने काम में व्यस्त हो गया। सोनम के पति और फैशन आंत्रप्रेन्योर आंनद आहूजा को बीते दिनों एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। शादी में दूल्हे की तरह सजे आनंद यहां पर काफी कूल अंदाज में नजर आए। बांद्रा के इस रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए आनंद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि आनंद के साथ सोनम नहीं थीं। सोनम नहीं थी साथ


आनंद स्पोर्टी टीशर्ट पहने हुए थे। वह रेस्टोरेंट में किसलिए आए थे यह तो पता नहीं। लोगों को उम्मीद थी कि सोनम उनके साथ होंगी मगर ऐसा नहीं हुआ। दरअसल पिछले एक हफ्ते से शादी की रस्मों के चलते आनंद थोड़े बहुत थक जरूर गए होंगे, ऐसे में उन्होंने खुद को रिफ्रेश करने के लिए ये प्लॉन बनाया होगा।कहां बिजी हैं सोनम

सोनम कपूर इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने की तैयारी कर रही हैं। सोनम कान में आठ साल पूरे कर चुकी हैं और महोत्सव में 14-15 मई को शामिल होंगी। इनके अलावा जूलिएन मूर, हेलेन, मिरेन और डौजेन क्रोज भी लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर चलेंगी। पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में तीनो अभिनेत्रियों ने सबके होश उड़ा दिए थे। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या-सोनम और दीपिका ने ग्लैमरस लुक में खूब कहर ढाया था।फैंस को हैं इनका इंतजार8 मई को सोनम-आनंद की शादी होने के बाद से दोनों के महमानों की और उनकी खुद की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। सोनम की शादी से लेकर रिसेप्शन तक दोनों का लुक और मेहमानों कि लिस्ट देखने के लिए लोग बहुत बेताब हैं। बता दें कि सोनम-आनंद की शादी मुंबई के जुहू में हुई है। वहीं सोनम की शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के 'द लीला मुंबई' होटल में हुई थी। इस दौरान कई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी। इन सबके बाद आनंद और सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर अपलोड की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।फोटो : योगेन शाह

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari