हाल ही में यश चोपडा़ मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के मौके पर बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले ने एक बडा़ राज खोला है। यह राज यश चोपडा़ से जुडा़ हुआ है जिसे उन्होंने जिंदगी भर दुनिया से छुपा कर रखा था लेकिन वो सिर्फ आशा को पता था। आइए जानें क्या है यश चोपडा़ का वो सालों पुराना राज...


समारोह में रेखा ने दिया सम्मानयश चोपडा़ अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे। रेखा ने आशा को स्टेज पर सम्मानित करते वक्त उनके गालों को चूमा और फिर उनके पैर छू कर आशिर्वाद लिया। आशा और रेखा दोनों ने ही सुनहरे रंग की साडी़ पहन रखी थी। आशा को यश चोपडा़ अवॉर्ड पांचवीं बार मिल रहा है। पुरुस्कार स्वरूप आशा को स्वर्णकंगन और एक ट्रॉफी मिली, इसके साथ ही 10 लाख रुपये भी मिले। बतादें इस अद्भुत मौके पर वहां बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।  ये सितारें भी समारोह में रहे मौजूद
इससे पहले भी यश चोपडा़ मेमोरियल अवॉर्ड लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा और शाहरूख खान को मिल चुका है। इस समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स और एक्ट्रेसेस मौजूद रहीं। इनमें परिणीती चोपडा़ , बोनी कपूर, मधुर भंडारकर, अल्का यागनिक , जया प्रदा, जैकी श्राफ और पद्मिनी कोल्हापुरी जैसे सितारें शामिल रहे। इस खास मौके पर यश चोपडा़ की पत्नी पामेला चोपडा़ ने मौके को और भी यादगार बना दिया।  

Posted By: Vandana Sharma