JAMSHEDPUR: नेशनल यूनियन ऑफ पोस्टल इंप्लाईज पोस्टमैन एवं ग्रुप-डी एमटीएस का रविवार को बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दूबे व विशिष्ट अतिथि प्रधान डाकघर के वरिष्ठ डाकपाल आरएल सिन्हा व पोस्टमास्टर राजीव रंजन सिन्हा उपस्थित थे। अधिवेशन में कर्मचारियों ने भत्ता नहीं मिलने का मामला जोर-शोर से उठाया। इसपर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके बाद सर्किल सचिव नवल किशोर मंडल की उपस्थिति में सत्र ख्0क्7-ख्0क्9 के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।

नई कमिटी का विस्तार

- अध्यक्ष : अशोक कुमार सिंह (चाईबासा)।

- उपाध्यक्ष : योगेंद्र नाथ महतो (जमशेदपुर मुख्यालय), किट्टी भूषण शर्मा (गम्हरिया), निरंजन रजक (कदमा)।

- प्रमंडलीय सचिव : फणी भूषण महतो (एग्रिको)।

- उप-प्रमंडलीय सचिव : प्रदीप कुमार महतो (जमशेदपुर मुख्यालय)।

- सहायक सचिव : प्रशांत पांडा (जुगसलाई), योगेंद्र लामाई (बारीडीह), गुरुपद सिंह सरदार (गोलमुरी)।

- कोषाध्यक्ष : सुकुमाप बेरा (एग्रिको)।

- सहायक कोषाध्यक्ष : दिनेश कुमार महतो (जमशेदपुर)।

- संगठन सचिव : त्रिलीरथ पात्र (सोनारी), बुधनलाल महतो (कदमा), सुकुमार भगत (टाटा नगर), अनिल पिंगुवा (बर्मामाइंस)।

Posted By: Inextlive