इंटरनेशनल वुमेंस डे को एएसआई ने बनाया खास

वुमेंस ने जमकर किया एंज्वॉय, खूब खीचीं सेल्फी

आगरा। इंटरनेशनल वुमेंस डे पर एएसआई ने ताजमहल सहित अन्य मॉन्युमेंट्स में महिलाओं को फ्री एंट्री दी। इसको महिलाओं ने जमकर एंज्वॉय किया। ताज के साये में महिलाओं ने डिफरेंट पोज देकर फोटो क्लिक कराए, इसके साथ ही उन्होंने घंटों ताज को निहारा।

महिलाओं को दिया फ्री एंट्री का गिफ्ट

इंटरनेशनल वुमेंस डे पर संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को उनके इस स्पेशल डे पर गिफ्ट देने के लिए सभी संरक्षित स्मारकों में फ्री एंट्री देने का फैसला किया। पहली बार महिलाओं के सम्मान में की गई इस पहल की आधी आबादी ने जमकर सराहना की। बता दें कि इंटरनेशनल वुमेंस डे के दिन देश, समूह या संगठन के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं की अद्भुत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और जेंडर इक्वेलिटी की दिशा में अधिक प्रगति के लिए कैंपेन भी चलाए जाते हैं।

ताज के साथ खिले महिलाओं के चेहरे

वुमेंस डे के मौके पर ताजमहल में आईं महिला टूरिस्ट्स काफी खुश थीं। संडे को मौसम भी अच्छा था। आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी और ठंडी हवा भी चल रही थी। ताज के वुमेंस डे पर फ्री होने से महिलाएं काफी खुश थीं। इस मौके पर महिलाओं ने ताज पर खूब सेल्फी क्लिक की। ताज के रॉयल गेट से लेकर डायना बेंच तक महिलाओं ने सेल्फी क्लिक की।

एएसआई की ओर से किया गया ये फैसला महिलाओं के लिए तोहफे के समान है। हमने आज ताजमहल में काफी एंज्वॉय किया।

-रिया

आज संडे की छुट्टी भी है। ताजमहल फ्री करने के बाद इस स्पेशल दिन को एएसआई ने और भी खास बना दिया है।

-प्रिया

मुझे पहले पता नहीं था कि आज ताजमहल फ्री है। इस बारे में मुझे यहां आकर पता चला। ये मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग था। थैंक यू एएसआई।

-रुखसार

वुमेंस डे पर ताजमहल आकर काफी फ्री फील कर रही हूं। सुंदर संगमरमरी ताजमहल के साये में आज का दिन गुजरा। मैंने अपनी फ्रेंड्स के साथ काफी एंज्वॉय किया।

-अमनप्रीत

गर्वमेंट की ओर से वुमेंस डे पर संरक्षित सभी मॉन्यूमेंट्स को वुमेंस के लिए फ्री एंट्री करने के आदेश जारी किये थे। महिलाओं ने इस दिन को काफी एंज्वॉय किया।

-डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार, एएसआई सुप्रिटेंडेंट

वुमेंस डे की ऐसे हुई शुरुआत

यूनाइटेड नेशन जेनरल असेंबली ने साल 1975 में मनाना शुरू किया। 1977 में यूनाइटेड नेशन जेनरल असेंबली ने सदस्य देशों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेंस डे के रूप में घोषित करने के लिए आमंत्रित किया। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है।

Posted By: Inextlive