JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के जयंत तालुकदार, टाटा तीरंदाजी अकादमी की पूर्व कैडेट दीपिका कुमारी व वर्तमान कैडेट अंकिता भकत ने भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। भारतीय टीम बैंकाक में 18 अक्टूबर से आयोजित होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेगी। पुणे में आयोजित चयन ट्रायल में तीनों खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में स्थान पक्का किया।

भारत की शीर्ष रैंकिंग की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने इसी साल जुलाई में कोरिया की 18 साल की आन सान के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त के साथ 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों की परीक्षा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

उधर, भारतीय टीम को पुरुष रिकर्व तीरंदाजी से काफी आस है। ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने इसी साल जून में नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर 2005 के बाद पहली बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल करने के एक दिन बाद तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने शूटऑफ में 29.28 से जीत दर्ज की थी।

Posted By: Inextlive