18वें एशियन गेम्स में चीन के एक खिलाड़ी ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आइये जानें उनके बारे में।

कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारत के पास एशियन गेम्स में अब 15 गोल्ड हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ 1951 में भारत 15 गोल्ड हासिल करने में कामयाब रहा था। उस समय भारत को एथलीट में 10, डाइविंग में दो, फुटबॉल में एक, स्विमिंग में एक और वाटर पोलो में एक गोल्ड मेडल मिले थे।
सुन पेइयुआन ने जीता पहला गोल्ड
इस बार एशियन गेम्स में चीन के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि 18वें एशियाई खेलों का पहला गोल्ड मेडल चीन के सुन पेइयुआन ने जीता। सुन ने एशियन गेम्स 2018 का पहला गोल्ड मेडल वुशु की चांगक्वान स्पर्धा में इंडोनेशिया के एडगर मार्वेलो को हराकर हासिल किया। इस स्पर्धा में सुन का स्कोर 9.75 रहा।
छह साल की उम्र में ही शुरू किया खेलना
इस खेल में इंडोनेशिया और ताइपे के खिलाड़ी को सिल्वर और कांस्य पदक मिला। इंडोनेशिया के खिलाड़ी का स्कोर इस स्पर्धा में 9.72 रहा, जबकि ताइपे का खिलाड़ी का स्कोर 9.70 रहा। हालांकि स्कोर में ज्यादा का फर्क नहीं था। तीनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त परफॉर्म किया। गौरतलब है कि सुन की उम्र अभी 29 साल है। जानकारी के मुताबिक, जब सुन सिर्फ छह साल के थे, तभी इन्होंने खेलना शुरू कर दिया था। सुन, इससे पहले कई पदक अपने कर चुके हैं। बता दें कि सुन की पढाई चीन के शानडोंग स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से हुई है।   

1951-2018 तक बैडमिंटन में इतने पदक
इस बार यानी 18वें एशियन गेम्स में भारत को बैडमिंटन में 2 मेडल मिले हैं। जिसमें से एक सिल्वर मेडल (पीवी सिंधू) को तो दूसरा ब्रॉन्ज मेडल (सायना नेहवाल) को मिला। 1951-2018 तक एशियन गेम्स में भारत को बैडमिंटन में 10 मेडल मिल चुके हैं। सबसे पहले बैडमिंटन में भारत को 1974 के एशियन गेम्स में एक कांस्य पदक मिला, इसके बाद 1982 में भारत ने एक साथ पांच कांस्य पदक हासिल किए। फिर 1986 में भारत को बैडमिंटन में एक कांस्य पदक मिला, इसके बाद 2014 में भारत ने फिर एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

17वें एशियन गेम्स में भारत को पदक
17वां एशियन गेम्स 2014 में साउथ कोरिया के इनच्यों में आयोजित किया गया था। भारत को उसमें कुल 57 पदक मिले थे। इसमें से भारत को 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 कांस्य पदक मिले थे।

एशियन गेम्स में पाकिस्तान और चीन से ऊपर लहराया तिरंगा
कोहली से ज्यादा हैंडसम और स्टाईलिश हैं एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा

Posted By: Mukul Kumar