18वें एशियन गेम्स में बॉक्सिंग और ब्रिज में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड हासिल किया है। इसके अलावा स्क्वैश में भारत के महिला टीम को सिल्वर मिला है।


कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक पदक अपने नाम करते जा रहे हैं। बॉक्सिंग के पुरुष लाइट फ्लाई स्पर्धा में अमित ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। ये मेडल अमित ने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को मात देकर जीता है। इसके अलावा ब्रिज के पुरुष पेयर स्पर्धा में प्रणव प्रधान और शिबनाथ सरकार ने गोल्ड अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर चीन के खिलाड़ियों को हराया है। इस खेल में मिला सिल्वर


इसके अलावा स्क्वैश में महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। टीम की तरफ से जोशना चिनप्पा, दीपिका पलिकाल कार्तिक, सुनैना करुविला और तन्वी खन्ना खेल रही थीं। इस स्पर्धा में हांगकांग के खिलाड़ियों ने गोल्ड हासिल किया है। इसी तरह एशियन गेम्स में भारत के खाते अब तब 68 मेडल हो गए हैं। बता दें कि स्क्वैश के महिला सिंगल कैटगरी में जोशना चिनप्पा और दीपिका पलिकाल कार्तिक को पहले कांस्य पदक मिल चुका है। चेन्नई की रहने वाली है दीपिका और जोशना

गौरतलब है कि दीपिका मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं। जब ये 10 दस साल की थीं तभी से इन्होंने स्क्वैश खेलना चालू कर दिया था। अब इनकी उम्र 26 साल है और इन्हें अब तक वोकेशनल एक्सेलेंस अवार्ड (2014), पद्मश्री अवार्ड (2014), एथिराज कॉलेज एलुमनाई अवार्ड (2013), अर्जुन अवार्ड (2014) समेत कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जोशना भी चेन्नई की रहने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, इन्होंने सात वर्ष की उम्र से स्क्वैश खेलना शुरू किया था। अब तक इन्ह एशियन स्क्वैश फेडरेशन्स दाटो एलेक्स ली अवार्ड (2018), स्पॉट्स अचीवर अवार्ड (2018) और अर्जुन अवार्ड (2013) मिल चुका है।

एशियन गेम्स में पाकिस्तान और चीन से ऊपर लहराया तिरंगाकोहली से ज्यादा हैंडसम और स्टाईलिश हैं एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा

Posted By: Mukul Kumar