एशियन गेम्स में भारत को 18वां मेडल मिल गया है। भारत के कबड्डी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

कानपुर। 18वें एशियन गेम्स में भारतीयों का जबदस्त धमाल जारी है. भारत के पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस खेल में ईरान की टीम भारत को हराकर फाइनल में पहुंची है। कबड्डी में भारतीय टीम की ओर से गिरीश मारुती एर्नाक, दीपक, मोहित छिल्लर, संदीप, प्रदीप, रिशांक कृष्ण, मोनू गोयत, अजय ठाकुर, रोहित कुमार, राजू लाल चौधरी, मलेश गंग्धारी, राहुल चौधरी खेल रहे थे। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब टीम इंडिया एशियाड में सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। इससे पहले टीम हमेशा फाइनल मुकाबले तक आसानी से पहुंच जाती थी।  

अब तक इन्हें मिल चुका पदक

गोल्ड
रेसलिंग-
1. बजरंग पुनिया
           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग- 
3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)
          4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)   
 
सिल्वर
शूटिंग-
     5. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)
          6. लक्ष्य (ट्रैप मेन)
          7. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)
          8. शार्दुल विहान  (डबल ट्रैप मेन)
कांस्य
शूटिंग- 
   9. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)
         10. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)
         11. सेपकटाकरा की टीम     
रेसलिंग-  12. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)
वुशु-  13.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)
     14. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)
     15.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)
     16. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम)
टेनिस- 17. अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना (टेनिस वीमेन सिंगल)
    18. कबड्डी की टीम (पुरुष)

एशियन गेम्स में शार्दुल विहान ने सिल्वर पर साधा निशाना, भारत को मिला 17वां पदक

अंकिता रविन्द्रकृष्ण ने कांस्य जीत कर भारत को दिलाया 16वां पदक

Posted By: Mukul Kumar