कबड्डी में भारतीय महिलाओं ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसी तरह भारत के पास 24 पदक हो गए हैं।


कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में जीत का सिलसिला जारी है। एशियन गेम्स में महिलायें भी एक के बाद एक मेडल अपने नाम करती जा रही हैं। कबड्डी में महिलाओं की टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। बता दें कि कबड्डी में महिलाओं की टीम में साक्षी कुमार, शालिनी पाठक, कविता, रणदीप कौर खेहरा, पायल चौधरी, सोनाली विष्णु, प्रियंका, रितु नेगी, सयाली संजय, उषा रानी, मनप्रीत कौर और मधु खेल रही थीं। इस मुकाबले में भारतीयों को ईरान के खिलाड़ियों से हार मिली है। इसी तरह भारत के पास अब कुल 24 पदक हो गए हैं।अब तक इन्हें मिल चुका पदकगोल्डरेसलिंग- 1. बजरंग पुनिया            2. विनेश फोगाट (महिला)शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)          4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)         रोइंग (नौकायन)- 5. पुरुष की टीम (क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा)


टेनिस- 6. मनचंदा बोपाना और दिविज शरण (पुरुष डबल्स) सिल्वर शूटिंग-     7. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)          8. लक्ष्य (ट्रैप मेन)           9. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)          10. शार्दुल विहान  (डबल ट्रैप मेन)           11. कबड्डी की टीम (महिला) कांस्य

शूटिंग-
    12. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)

         13. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)         14. सेपकटाकरा की टीम         15. हीना सिद्धू ( 10 मीटर एयर पिस्टल महिला)     रेसलिंग-  16. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)वुशु-  17.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)      18. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)      19.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)      20. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम) टेनिस- 21. अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना (टेनिस वीमेन सिंगल)      22. कबड्डी की टीम (पुरुष)रोइंग- 23.  भगवान सिंह और रोहित (लाइटवेट डबल स्कल्स)     24. दुष्यंत (लाइटवेट सिंगल स्कल्स)

पहलवानी लुक से अलग विनेश फोगाट की असली तस्वीरें देखकर कहेंगे ये तो एक्ट्रेस जैसी हैसेपकटाकरा ही नहीं एशियन गेम्स में देखने लायक हैं ये 5 अजब-गजब खेल

Posted By: Mukul Kumar