Patna: फूड इंसपेक्टर को उनकी 33 साल की नौकरी में गवर्नमेंट ने बतौर सैलरी 25 लाख 35 हजार 794 रुपए दिए पर उनके पास तो करोड़ों की संपत्ति मिली. 16 अप्रैल को मामला दर्ज कर घर का सर्च वारंट लिया गया. बुधवार को विजिलेंस की टीम ने रेड मारी तो उसके भी होश उड़ गए. 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है और देर रात तक रेड जारी थी.


1979 में नौकरी शुरू की पटना में पोस्टेड फूड इंस्पेक्टर डॉ सुरेन्द्र सिंह के कंकड़बाग, अशोक नगर रोड नम्बर आठ में स्थित घर में विजिलेंस ने रेड मारी। इसमें करोड़ों की जमीन के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। सुरेन्द्र सिंह ने वर्ष 1979 में टेक्नीशियन पोस्ट पर नौकरी शुरू की थी।डेंटल कॉलेज खोलना था
कंकड़बाग अशोक नगर में 38 कट्ठे की जमीन के अलावा राजगीर में 23 एकड़ और 60 एकड़ का पता चला है। इसके अलावा छह अकाउंट और एक किलो सोना के अलावा 50 ग्राम चांदी का भी पता चला है। सुरेन्द्र सिंह ने राजगीर में डेंटल कॉलेज खोलने के लिए जमीन ली थी। उनके घर के अलावा कंकड़बाग में ही उनकी भतीजी के आईटीआई संस्थान पर भी रेड की गई। इसकी जानकारी विजिलेंस के एसपी परवेज अख्तर ने दी। वैसे जो कागजात जब्त हुए हैं, उनका आकलन किया जा रहा है। बैंक के अकाउंट और लॉकर की जांच के बाद तो संपत्ति और बढ़ सकती है।

Posted By: Inextlive