जीवन में ग्रहों की चाल का अहम रोल होता है। सोचने पहनने से लेकर खाने के टेस्ट पर भी इसका असर होता है। ग्रहों के हिसाब से अक्सर खाने-पीने का टेस्ट भी बदलता रहता है। इंसान को भोजन में कब क्या पसंद है और क्या नहीं इसके लिए उसके ग्रह ही जिम्मेदार होते हैं।

डाॅ. अंजू वत्स (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)इंसान द्वारा किया जाने वाला हर कि्या कलाप सब कुछ ग्रहों की मर्जी से होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यहां तक कि वह जिस तरह के कपड़े पहनना पसंद करते हैं या खाने के मामले में उनकी पसंद-नापसंद यह सब ग्रहों के कारण होती है। अक्सर देखा जाता है कि दो बेहद करीब व्यक्तियों की खाने-पीने के मामले में पसंद-नापसंद एकदम अलग होती है। जरूरी नहीं है कि जो चीज एक को पसंद हो वो दूसरे को भी उतनी ही पसंद हो। इसके अलावा अक्सर देखा जाता है जिस व्यक्ति को कभी नमकीन खाना खूब पसंद होता है तो कुछ समय बाद वह मिठाई पसंद करने लगता है। यह सब ग्रहों की मजबूत और कमजोरी से जुड़ा है।

कमजोर बृहस्पति
जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है उन्हें भोजन में दालें बहुत पसंद होती है। इसके अलावा पीले रंग की सब्जियां फल या फिर फिर पीले रंग की मिठाई बहुत पसंद आती है। इतना ही नहीं ये हर प्रकार के भोजन में हल्दी का प्रयोग करते हैं।

मंगल की बिगड़ी स्थिति
जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति बिगड़ी हुई होती है उन लोगों को या तो बहुत तेज मिर्ची वाला भोजन या फिर बहुत मीठा खाना पसंद होता है। ये बिना मिर्च के भोजन नहीं कर सकते और इन्हें मसूर की दाल सबसे ज्यादा पसंद होती है। जब इनका मीठा खाने का मन करता है तो बिना रुके काफी ज्यादा मीठा खा जाते हैं।

सूर्य की कमजोर स्थिति
सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो ऐसे जातक हर तरह के भोजन में मीठा या खट्टा स्वाद ढूंढ़ते हैं। ये अपने भोजन में जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं। इसके अलावा ये अक्सर चिप्स और स्नैक्स खाते रहते हैं। ये कभी भी किसी भी समय यानी कि दिन हो या रात खाना खा सकते हैं।

शुक्र और चंद्र कमजोर
शुक्र और चंद्र दोनों का संबंध ही सफेद चीज से होता है। जब किसी जातक की कुंडली में ये दोनों ग्रह कमजोर होते हैं तो उन लोगों को सफेद चीज, जैसे मक्खन, दही, पनीर, दूध या दूध से बनी चीजें अधिक पसंद होती है। इन्हें सफेद मिठाइयां ज्यादा पसंद होती हैं।

शनि की कमजोर स्थिति
तला भुना या फिर मसालेदार भोजन जिसे पसंद होता है उसकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है। दालों की बात करें तो इन्हें उड़द की दाल सबसे अधिक पसंद होती है और ये खिचड़ी को कभी ना नहीं कहते। इन्हें सरसों के तेल की महक पसंद होती है इसलिए ये चाहते हैं कि इनका भोजन उसी तेल में बने।

बुध की कमजोर स्थिति
कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो ऐसे जातक सब्जियों को कच्चा खाना पसंद करते हैं। मटर और गाजर मूंग दाल इन्हें पसंद होती है। वहीं हरी पत्तेदार सब्जियां पसंद होती है और ये इन्हें अपने हर समय के भोजन में शामिल करने की अपेक्षा रखते हैं।

Posted By: Shweta Mishra