नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 127585667 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण की संख्या अचानक तेजी से बढ़ने की वजह से दुनिया के नेता हेल्थ इमरजेंसी में मदद के लिए एक संधि की बात पर अपनी रजामंदी दी है।


टोक्यो (राॅयटर्स)। 23 देशों के नेता तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन मंगलवार को एक अंतरराष्ट्रीय संधि के विचार पर सहमत हुए हैं। यह विचार दुनिया को हेल्थ इमरजेंसी जैसे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में मदद करने को लेकर है। ब्रिटेन ने अपनी आबादी के संपूर्ण वयस्क जनसंख्या को वैक्सीनेट करने को प्राथमिकता दी है। इसके पूरा होने तक वह सरप्लस वैक्सीन का ही अपने आयरलैंड जैसे पड़ोंसियों को निर्यात करेगा। स्वीडन की हेल्थ एजेंसी ने सरकार से कहा है कि वह कोविड-19 संक्रमण के धीमे होने पर प्रतिबंधों में ढील देने के अपने फैसले को एक महीने के लिए स्थगित कर दे। हेल्थ एजेंसी का कहना है कि देश पहले ही संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रहा है।अप्रैल से अमेरिका में 16 वर्ष वालों को भी वैक्सीन


न्यूयाॅर्क में मंगलवार से 30 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र वाले लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। 16 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के लिए यह वैक्सीन 6 अप्रैल से उपलब्ध हो जाएगी। कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वे 55 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का प्रयोग रोक देंगे। वैक्सीन का प्रयोग नये विश्लेषण के बाद ही शुरू किया जाएगा जब इस उम्र तथा लिंग के लोगों को लेकर वैक्सीन के रिस्क व लाभ पर रिपोर्ट आ जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस समय दुनिया कर्ज को लेकर बुरी तरह परेशान है। इसकी प्रमुख वजह है कि हमने कोरोना वायरस महामारी संकट काे ठीक से समझ कर उसका सामना नहीं कर सके।दुनिया में करीब 4 करोड़ है संक्रमण के एक्टिव केस

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस समय दुनिया में कम से कम 2,915,810 लोगों की मौत हो चुकी है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 से अब तक वर्ल्ड में 127,585,667 संक्रमित हो चुके हैं। चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था। इस समय दुनिया में संक्रमण के 40,400,818 एक्टिव केस हैं, जो अब तक कुल संक्रमण का 31.70 प्रतिशत है। दुनिया में 84,269,039 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं, इसके साथ ही रिकवरी रेट 66 प्रतिशत है। संक्रमण से मरने वालों की दर 2.3 प्रतिशत है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 30375051 550107 14504974
ब्राजील 12534688 312206 10912941
भारत 12095855 162114 11393021
फ्रांस 4554683 94956 290810
रूस 4528543 225300 4146408
यूके 4337696 126615 344
इटली 3544957 108350 2870614
स्पेन 3270825 75199 150376
तुर्की 3240577 31230 1277879
जर्मनी 2785356 75977 2326352
कोलंबिया 2382730 62955 2267760
अर्जेंटीना 2301389 55368 2072228
पोलैंड 2267964 51932 1824431
मेक्सिको 2226550 201623 1761786
ईरान 1864984 62478 1600488
यूक्रेन 1652409 32132 1303500
दक्षिण अफ्रीका 1545979 52710 1472645
पेरू 1529882 51469 1442405
चेक रिपब्लिक 1516772 26036 1342113
इंडोनेशिया 1501093 40581 1336818
नीदरलैंड्स 1259155 16475 250
चिली 977243 22754 912058
कनाडा 965404 22880 898934
रोमानिया 940443 23234 840127
बेल्जियम 870757 22897 58258
इराक 838265 14249 750435
इजराइल 832012 6194 816750
पुर्तगाल 820716 16843 775849
स्वीडन 780018 13402 10163
फिलीपींस 731894 13186 603213
पाकिस्तान 663200 14356 600278
हंगरी 641124 20161 399961
बांग्लादेश 600895 8949 537718
जाॅर्डन 597256 6651 494417
स्वीटजरलैंड 596790 9643 34400
सर्बिया 585506 5190 29931
आस्ट्रिया 539541 9275 494377
मोरक्को 494756 8807 482585
जापान 470945 9107 443028
लेबनान 462339 6136 366639
संयुक्त अरब अमीरात 457071 1486 440731
सऊदी अरब 388866 6656 377304
स्लोवाकिया 358115 9542 255972
पनामा 353839 6100 342774
मलेशिया 342885 1260 327406
बुल्गारिया 333250 12913 252473
इक्वाडोर 324482 16738 281684
बेलारूस 319599 2227 310189
जाॅर्जिया 280472 3765 272601
नेपाल 276980 3027 272612
Posted By: Satyendra Kumar Singh