भारत में भक्‍ित काल के बड़े महान कवि संत कबीर को कौन नहीं जानता। भक्‍ति और वैराग्‍य रस से भरी उनकी कविताओं पर भारत ही नहीं दुनिया भर के तमाम देशों में बड़ी बड़ी किताबें और रिसर्च पेपर्स लिखे जा चुके हैं। राम और रहीम को एक साथ लेकर चलने वाले और कबीर पंथ के सृजनकर्ता कबीर दास कैसे बने संत कबीर? इस बारे में भी आपने बहुत कुछ पढ़ा होगा पर आज हम आपको बनारस के एक प्राचीन घाट पर लेकर चले रहे हैं। इसी घाट की सीढ़ियों पर हुई एक घटना में कबीर दास बन गए संत कबीर।

धर्म नगरी काशी के पंचगंगा घाट पर ही कबीर बने संत कबीर
धर्म आध्यात्म संस्कृति की नगरी काशी में विद्वानों की भी एक लंबी परंपरा रही है। अनेकों ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं को अपने में समेटे हुए यह शहर तमाम महत्वपूर्ण पलों का गवाह रहा है। इस घाट से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना, इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पंचगंगा घाट कबीर के संत कबीर बनने का साक्षी रहा है। इसी घाट पर काशी के महान विद्वान रामानंदाचार्य रहते थे। कबीरदास जी एक बार उनसे मिले और कहा कि मैं आपको अपना गुरु बनाना चाहता हूं। इस बात पर रामानंदाचार्य ने कहा कि अभी तुम्हारी उम्र काफी कम है इसलिए तुम इस योग्य नहीं हो, लेकिन अपने धुन के पक्के कबीरदास ने ठान लिया कि गुरु इन्हीं को बनाना है। रामानंदाचार्य प्रतिदिन प्रात: सीढिय़ां उतरकर गंगा जी में स्नान करने जाते थे। एक दिन कबीरदास सुबह ब्रह्म मुहूर्त में घाट की सीढिय़ों लेट गए। रोज की तरह जब रामानंदाचार्य स्नान के लिए सीढिय़ां उतर रहे थे, तभी गलती से कबीरदास के ऊपर उनका पैर पड़ गया और उनके मुंह से निकल गया 'राम राम'। इस पर कबीर दास जी उठ खड़े हुए और कहा कि यह शब्द 'राम राम' ही मेरा गुरुमंत्र है और आप मेरे गुरु हैं।

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- चाहिए कामकाजी और खूबसूरत पत्नी, तो सतीश्वर महादेव के दरबार में लगाओ अर्जी

 

राम और रहीम को साथ लेकर किया आम लोगों के दिलों पर राज
राम नाम के मंत्र ने ही कबीरदास को संत कबीर में बना दिया। आगे चलकर संत कबीर ने अपनी रचनाओं में राम के साथ रहीम को जोड़कर भक्ति मार्ग की विशिष्ट व्याख्या की। यही वजह है कि कबीर दास को किसी एक धर्म का नहीं माना जाता। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को एक समान बताते हुए ईश्वर की वैराग्य युक्त भक्ति करने का संदेश दिया। सभी धर्मों को साथ लेकर चलने के कारण कबीर दास ने आम जनों के दिलों पर राज किया।


ये भी पढ़ें- आ गई पानी से चलने वाली बाइक, 1 लीटर में 500 किमी की दूरी तय करेगी

National News inextlive from India News Desk

 

Posted By: Inextlive