-पलामू तरहसी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन राम गंभीर, बारा प्रज्ञा केंद्र के संचालक समेत 10 के खिलाफ एफआईआर

PALAMU(19 Nov): तरहसी प्रखंड के पूर्व आजसू प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम पर क्0 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें अर्जुन बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्होंने थाने में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस मामले में तरहसी थाने में पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें मामला दो दिन पहले का है। लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आजसू नेता का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व प्रज्ञा केंद्र की गड़बडि़यों के खिलाफ उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद उनके दुश्मन बढ़ गए हैं। इनमें बारा प्रज्ञा केंद्र के संचालक उत्तम समेत बेदानीकला निवासी संजय भुइयां, ठेघु भुइयां, प्रभु भुइयां, सुखलाल भुइयां शामिल हैं। तरहसी थाना प्रभारी रामचंद्र महतो ने बताया कि मामले की जांच जारी है। थाने में दिए आवेदन में तरहसी के बेदानी कला गांव निवासी अर्जुन ने कहा है कि पिछले दिनों बारा प्रज्ञा केंद्र की गड़बडि़यों के खिलाफ उन्होंने एसडीओ व डीसी समेत अन्य अधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने प्रज्ञा केंद्र के संचालक पर मनमानी करने व अवैध पैसे की उगाही करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस बाबत डीसी ने तरहसी बीडीओ को जांच का आदेश दिया है। उक्त प्रज्ञा केंद्र के संचालक तरहसी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी उत्तम कुमार हैं। क्म् नवंबर की रात उत्तम ने अपने सहयोगियों के साथ उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Posted By: Inextlive