-सिविल लाइंस में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली

-वारदात के बाद पैदल ही भागा बदमाशा, किसी ने भी नहीं दिखाई विरोध की हिम्मत

ALLAHABAD: बदमाशों को पता है इलाहाबाद में कोई बोलने वाला नहीं है। पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। तभी तो सिविल लाइंस जैसे पॉश एरिया में सोमवार को उन्होंने सरेआम एक व्यापारी को गोली मार दी और पैदल ही भाग निकले। वारदात के बाद पड़ोसी घायल की मदद करने की जगह अपनी दुकान बंद करके गायब हो गए।

आटोपा‌र्ट्स की शॉप है घायल की

मनीष श्रीवास्तव राजरूपपुर एरिया में रहते हैं। सिविल लाइंस में डीआरएम ऑफिस के सामने वाली रोड पर उनका नारायण आटोपा‌र्ट्स शॉप है। मंडे को वह अपनी शॉप पर थे। दोपहर में तीन लड़के जिसमें इसी एरिया का रहने वाला जानू भी था, उनकी दुकान के पास से निकले। तीनों नशे में थे। दुकान के सामने नशे में बोलने पर मनीष ने उन्हें मना किया।

अचानक मार दी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मना करते पर मनीष का उनसे विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकला और मनीष को गोली मार दी। गोली मनीष के जांघ में लगी और वह वहीं गिर गए। गोली मारने के बाद जानू साथियों के साथ डीआरएम ऑफिस वाली रोड से पैदल ही निकल गया। गोली मारते हुए उसे कई लोगों ने देखा लेकिन, कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

गोली खाने के बाद भी दिखाई हिम्मत

मनीष को गोली लगी थी। पैर से ब्लड निकल रहा था फिर भी उसने हिम्मत दिखाई। पड़ोसियों को आवाज दी तो कुछ ने उसकी आवाज अनसुनी कर दी। एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए पहुंचे और मनीष को बाइक पर बैठाकर स्वरूपरानी हॉस्पिटल ले गए। सामान खरीदने दुकान पर पहुंचे विकास ने भी मनीष की मदद की। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

बंद हो चुके थे दुकान के शटर

क्भ्-ख्0 मिनट बाद सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आसपास की दुकानों के शटर गिर चुके थे। स्पॉट पर पड़ा ब्लड का थक्का घटना की कहानी बयां कर रहा था। विकास नामक युवक ने पुलिस को पूरी स्टोरी बताई। इसके बाद पुलिस एसआरएन घायल का बयान लेने पहुंची। पुलिस ने बताया कि जानू ने गोली मारी थी। उसके साथ मकान मालिक के बेटे राकेश भारतीया को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे मकान खाली कराना हो सकता है। कुछ दिनों से कुछ लोग वहां पहुंच कर मनीष को परेशान करते थे ताकि वह दुकान खुद ही छोड़ दे।

जमकर हुई थी पिटाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी जानू को कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने जमकर पीटा था। ईट-पत्थर मारकर उसे अधमरा कर दिया था। कई दिनों तक वह हॉस्पिटल में रहा। किस्मत थी जो वह बच गया।

Posted By: Inextlive