छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र (11 रूड्ड4) : शराब के नशे में धूत दामाद ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद बीच बचाव करने पहुंची अपनी मामी सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के चापड़ी गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब की है। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का ट्रीटमेंट जारी है।

यह है पूरा मामला

घायल महिला बाली मुर्मू (36) की बेटी पार्वती मुर्मू ने बताया कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित माटीगोड़ा गांव निवासी बाली मुर्मू अपनी बहन की बेटी गुरुबारी सोरेन से मिलने के लिए बुधवार की शाम चापड़ी गांव स्थित उसके घर गई हुई थी। जहां गुरुबारी सोरेन एवं उसके पति लक्खी राम सोरेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद लक्खी राम सोरेन ने गुरुवार की सुबह अत्यधिक शराब का सेवन किया और पत्नी गुरुबारी सोरेन के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में अपनी भगनी से मिलने को उसके घर गई हुई बाली मुर्मू अपने दामाद को भगनी को पिटता देख बीच-बचाव करने गई व दामाद का विरोध करने लगी। इस दौरान नशे में धूत दामाद लक्खी राम सोरेन ने पास रखी कुलहाड़ी उठाकर अपनी मामी सास के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से जोरदार हमले के बाद बाली मुर्मू बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख दामाद कुलहाड़ी छोड़ घटना स्थल से फरार हो गया। इसके बाद घायल बाली मुर्मू को परिजनों ने ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है।

Posted By: Inextlive