शादी से इनकार पर भड़का चार बच्चों के बाप का गुस्सा

बम्हरौली में हुई घटना, पुलिस कर रही आशिक की तलाश

ALLAHABAD: धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके में शुक्रवार की देर रात एक सिरफिरे आशिक ने घर के बाहर सो रही किशोरी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

पूरामुफ्ती के खुजरी गोदाम गांव का मो। सफी बम्हरौली स्थित ससुराल में रहता है। वहीं पास में शन्नो का परिवार रहता है। परिवार में शन्नो की 17 साल की बेटी साहिबा भी है। जिस पर कई दिनों से मो। सफी नजर गड़ाए हुए था। शुक्रवार की रात शन्नो बेटी साहिबा के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात में अचानक सफी ने साहिबा पर चाकू से हमला कर दिया। साहिबा के शोर मचाने पर वह भाग निकला। थोड़ी देर में पूरे इलाके में हल्ला मच गया। देर रात में ही सूचना मिलने पर धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल साहिबा को एसआरएन में भर्ती कराया गया।

Posted By: Inextlive