Dehradun : मेट्रीमोनियल साइट के जरिए तय हुआ रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले मौत के द्वार तक पहुंच गया. बरेली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर और देहरादून के मर्चेंट नेवी में कैप्टन लड़के की शादी 14 फरवरी को होनी थी. इससे पहले ही लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया. लड़की बरेली से खुद लड़के वालों के यहां दून पहुंच गई. शादी की कहानी पहले एसएसपी ऑफिस पहुंची. यहां से महिला हेल्पलाइन. यहां बात कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई और लड़की ने सुसाइड अटैंप्ड कर लिया. फिलहाल हॉस्पिटल में लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. लड़का पुलिस के सामने अपनी सफाई दे रहा है. बरेली से लड़की के परिजन दून के लिए रवाना हो चुके हैं.


Matrimonial site से हुआ रिश्तापेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बरेली निवासी मधुलिका ( नेम चेंज्ड) ने पिछले साल जून में जीवन साथी डाट कॉम पर शादी के लिए रजिस्टर किया था। दून के पंडितवाड़ी निवासी गोपाल गुप्ता, पूत्र राजेंद्र गुप्ता ने मधुलिका के प्रोफाइल में इंट्रेस्ट दिखाया। गोपाल मर्चेंट नेवी में बतौर कैप्टन कार्यरत है। मधुलिका और गोपाल में धीरे-धीरे दोस्ती हुई। बस यहीं से दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा और दोनों फेसबुक पर फ्रेंड बनने के साथ आपस में चैटिंग और फोन पर बाते करने लगे। बरेली में हुआ रिश्ता तय
इसी बीच अगस्त में गोपाल अपने घर पहुंचा और बुआ के साथ बरेली जाकर रिश्ता पक्का कर दिया। इतना ही नहीं बाद में दोनों में टीका (तिलक) की रस्म होने के साथ 14 फरवरी को शादी की डेट भी फिक्स कर दी गई। लड़की वालों की तरफ से शादी की तैयारियां जोरों पर थी। शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे और ज्वेलरी के साथ कपड़े की डिमांड भी दे दी गई थी.  अचानक 22 जनवरी को गोपाल ने फोन करके शादी के लिए मना कर दिया। घबराई लड़की सुलह के लिए थर्सडे को देहरादून पहुंच गई। पहले वह गोपाल के घर पहुंची। यहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद वह हेल्प के लिए एसएसपी दून के पास पहुंची। एसएसपी ने पूरे मामले को महिला हेल्प लाइन को रेफर कर दिया।लड़की की आर्थिक स्थिति ठीक नहींमहिला हेल्प लाइन में मधुलिका खुद अपनी पैरवी कर रही थी। जबकि गोपाल की तरफ से उसके पिता और मां मौजूद थे। पीडि़त लड़की का कहना था कि वह इसलिए अकेली अपनी पैरवी कर रही है क्योंकि उसके पिता नहीं हैं। घर में मां और तीन बहने हैं। एक लड़की के लिए इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता है कि शादी के चंद दिन पहले ही उसकी शादी टूट जाए। समाज में इस तरह शादी टूट जाने से कई बातें होने लगती हैं। मधुलिका ने दिए तमाम तर्कमहिला हेल्पलाइन में मधुलिका ने गोपाल के पेरेंट्स को विश्वास दिलाना चाहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण वह उनकी कुछ मांगे पूरी नहीं कर सकते। शादी के बाद वह जॉब कर उनकी सभी मांग पूरी कर देगी.  लेकिन गोपाल का कहना था कि उनके विचार आपस में मेल नहीं खाते, जिस कारण वह शादी करने को तैयार नहीं है। मांग पूरी न होने पर किया शादी से इंकार


मधुलिका ने गोपाल और उसके परिजनों पर आरोप लगाया कि कि मात्र इसलिए शादी तोड़ी जा रही है क्योंकि वह लड़के वालों की डिमांड पूरी नहीं कर सकती। मधुलिका के मुताबिक, लड़के वालों ने शादी में दहेज के तौर पर दो किलो सोने के गहने मांगे हैं। इतना ही नहीं इंदिरा नगर के जिस वेडिंग प्वाइंट में शादी होनी है, उसकी आधी रकम भी लड़की वालों से ही मांगी गई। यह वेडिंग प्वाइंट दस लाख में बुक किया गया है। इतनी बड़ी रकम देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं, जिस कारण शादी से इंकार किया जा रहा है। हालांकि, गोपाल ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया। महिला हेल्पलाइन में करीब एक घंटे तक चली इस काउंसलिंग में महिला हेल्प लाइन इंचार्ज दीपिका राणा ने सुलह का प्रयास तो किया लेकिन अंत में पीडि़त लड़की के कहने पर केस क्लोज कर दिया गया। कुछ समय बीता था कि इसी बीच सूचना मिली कि महिला हेल्प लाइन के बाहर एक लड़की बेसुध पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा गया तो वह कोई और नहीं बल्कि मधुलिका थी। गोपाल के लिए आया था एक और रिश्ता

काउंसलिंग के दौरान मधुलिका ने बताया कि गोपाल के लिए दिल्ली निवासी पेट्रोल पंप स्वामी की लड़की का रिश्ता भी आया था, जिसने शादी में पच्चीस लाख रुपए दहेज देने की बात कही थी। उसने आशंका जताई है कि हो सकता है कि इसी रकम के लिए शादी तोड़ी जा रही हो। अगर गोपाल को पैसे से ही प्यार है तो उसे मेरे साथ शादी तय नहीं करनी चाहिए थी। अब छह माह से ज्यादा समय से एक लड़की किसी लड़के साथ बंध चुकी है और शादी के कुछ दिन पहले इंकार किया जा रहा है। उसने रुआंसी आंखों के साथ कहा कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए वह कोर्ट तक जाएगी। दहेज की जरुरत नहींगोपाल ने आईनेक्स्ट से बात करते हुए बताया कि वह महज इसलिए शादी करने से इनकार कर रहा है क्योंकि उनके विचार आपस में नहीं मिलते हैं। अभी से फोन पर उनके झगड़े शुरू हो गए हैं, बाद में न जाने क्या होगा। इतना ही नहीं गोपाल ने दहेज को लेकर लगाए जा रहे आरोप को भी सिरे से खारिज किया। उसका कहना था कि उसकी सैलेरी काफी है। उसे दहेज की कोई जरुरत नहीं है। आपस में विचार न मिलना ही शादी तोडऩे की मेन वजह है।काउंसलिंग के बाद खा लिया जहर
महिला हेल्पलाइन में काफी देर तक काउंसलिंग चलती रही। इसके बाद मधुलिका के कहने पर फाइल क्लोज कर दी गई। गोपाल के पेरेंट्स भी लौट गए। इसी बीच मधुलिका ने अचानक हेल्पलाइन सेंटर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। मधुलिका को तुरंत पुलिसकर्मियों ने दून हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स का कहना है कि मधुलिका फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मधुलिका के परिजनों को खबर कर दी गई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर मधुलिका के आरोप सही पाए जाते हैं तो लड़के वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Inextlive