Meerut: लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में पत्नी को छत से फेंकने का विरोध करना और उसे बचाना पड़ोसी महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने घर में घुसकर महिला के परिवार पर हमला बोल दिया। महिला से अभद्रता करने के साथ ही बेटी से भी छेड़छाड़ की।

क्या है मामला

मजीदनगर निवासी मोबीन शराब पीने का आदि है। शराब के नशे में आए दिन पत्‍‌नी सलमा से मारपीट करता है। बुधवार की रात करीब क्0 बजे पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद वह छत पर ले गया। उसे नीचे धक्का देकर हत्या का प्रयास किया। पत्नी ने किसी तरह रेलिंग पकड़ शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी महिला और अन्य लोग पहुंच गए और सलमा को बचा लिया। आरोप है कि इसके बाद मोबीन ने अपने भाईयों को बुला लिया और पड़ोसी महिला के परिवार पर ही हमला बोल दिया। महिला चमन पत्नी अकबर के घर में घुसकर अभद्रता करते हुए कपडे़ फाड़ दिए। बेटी से छेड़छाड़ की और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पीडि़त पक्ष ने पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी है।

Posted By: Inextlive