कर्मचारी आंदोलन में पॉलिटिक्स का तड़का

- सांसद पुत्र ने किया आंदोलन का समर्थन

ALLAHABAD: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का आंदोलन पांचवें दिन वेडसनेड को भी जारी रहा। वहीं आंदोलन में पॉलिटिक्स का तड़का लगा। सांसद श्यामा चरण गुप्ता के पुत्र विदुप अग्रहरि ने वेडनसडे को कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलन में साथ देने की बात कही।

नहीं हुई कोई पहल

वहीं यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पांचवें दिन भी बातचीत की कोई पहल न होने पर कर्मचारियों ने गुस्से का इजहार किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग किया, लेकिन आज जब उन्हें जरूरत है तो उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। दमनकारी नीतियों का शिकार बनाया जा रहा है। समस्या को सुलझाने के बजाय उलझाया जा रहा है। वहीं महिला कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि अधिकारियों को चूड़ी भेंट किया जाएगा।

आंदोलन जारी रहेगा।

पत्राचार संस्थान कर्मचारियों द्वारा कुलसचिव कार्यालय का घेराव वेडनेसडे को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक समायोजन के संबंध में निर्णय नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के रवैये पर आक्रोश जताया।

Posted By: Inextlive