आज के दौर में टाइटेनिक जहाज के बारे में कौन नहीं जानता। यह वही जहाज है जो साल 1912 में हादसे में शिकार का शिकार हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक से इतने सालों बाद यह जहाज चर्चा में आ गया। तो जान लें हाल ही में इस जहाज की चाभी नीलाम हुई है। ऐसे में इस नीलामी में चाभी की जो कीमत लगी है वह सुनकर आप हैरान हो जाएंगे...


दिग्गज शामिल हुएआजकल टाइटेनिक जहाज एक बार फिर से चर्चा में छाया है। हाल ही में डेविजेस में हुई नीलामी में चाभी समेत टायटेनिक से जुड़ी चीजें नीलाम हुई। इस नीलामी में करीब 200 से अधिक चीजें शामिल की गई। जिसमें टाइटेनिक जहाज की एक चाभी भी शामिल हुई। टाइटेनिक जहाज से जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए दुनिया भर से कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। इस दौरान इस चाभी की नीलामी 85 हजार पौंड में यानी कि पूरे 70 लाख रुपये में हुई। इस नीलामी में शामिल हुए लोगों का कहना था कि इस चाभी की कीमत करीब 50 हजार पौंड तक आंकी गई थी, लेकिन नीलामी में यह उससे ऊपर चली गई।हादसे का शिकार


बतादें कि टाइटेनिक जहाज 1912 में एक भयावह हादसे का शिकार हुआ था। यह जहाज अचानक से विशाल हिमखंड से टकराने की वजह से अटलांटिक महासागर में डूब गया था। जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय पर इस पर बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इस हादसे में चालक दल के सदस्य और यात्री मिलाकर करीब 1500 लोग मारे गए थे। यह हादसा काफी दर्दनाक था।

यहां भी क्िलक करें: ये लेडी आसानी से मगरमच्छ को कर लेती है किस


Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra