August 2021 Vrat & Festival : अगस्त का महीना व्रत व त्योहाराें से भरा है। इस माह में श्रावण पुत्रदा एकादशी नाग पंचमी और रक्षा बंधन जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानें कब काैन सा त्योहार मनाया जाएगा...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। August 2021 Vrat & Festival : अगस्त माह अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना है। अंग्रेजी के इस अगस्त माह में हिंदी का सावन महीना होने से यह माह व्रत-त्योहारों के लिए बेहद खास है। अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। अगस्त में श्रावण पुत्रदा एकादशी, हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन, तुलसी दास जयंती, ओणम, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विनायक चतुर्थी जैसे कई व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा सावन के तीन सोमवार भी अगस्त में ही पड़ेंगे।
यहां पढ़ें व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगस्त 2021
01अगस्त
लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि।
02 अगस्त
श्रावण सोमवार व्रत। श्री गुरु हरकिशन जयन्ती।
03 अगस्त
मंगल-भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन में हनुमद्-दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में।
04 अगस्त
कामदा एकादशी व्रत सबका।
05 अगस्त
प्रदोष व्रत।
06 अगस्त
मास शिवरात्रि व्रत।
08 अगस्त
स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। हरियाली अमावस्या। चितलगी अमावस्या।

09अगस्त
श्रावण मास शुक्ल पक्षारम्भ। इष्टि। आज से भाद्रपद शुक्ल 1 तक नक्त व्रतारम्भ। रोटक व्रतारम्भ। सोमेश्वर पूजन। श्रावण सोमवार व्रत।
10 अगस्त
भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। संकटमोचन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन-काशी में।

11 अगस्त
सुकृत तृतीया। मधुश्रवा तृतीया व्रत (मैथिल गुर्जर देश में प्रसिद्ध)। हरि तृतीया (हरियाली तीज)। स्वर्ण गौरी व्रत।


12 अगस्त
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। वरद चतुर्थी व्रत। दूर्वा गणपति व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।

13 अगस्त
नाग पंचमी व्र, नागपूजा एवं नागकूप यात्रा।

14 अगस्त
श्री शीतलाषष्ठी व्रत।
15 अगस्त
श्री शीतलासप्तमी पूजन व्रत। गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ।

16 अगस्त
श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री वर महालक्ष्मी व्रत (दक्षिण भारत)। श्रावण सोमवार व्रत।

18 अगस्त
पुत्रदा एकादशी व्रत

19 अगस्त
श्री विष्णु पवित्रारोपण।

20 अगस्त
प्रदोष व्रत।

22 अगस्त
स्नान दान व्रतादि की श्रावणी पूर्णिमा।

23 अगस्त
भाद्रपद मास कृष्ण पक्षारम्भ।

24 अगस्त
कज्जली तृतीया व्रत। कजरी तीज।

25 अगस्त
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

27 अगस्त
बृहद् गौरी व्रत। कपिला षष्ठी व्रत।

28 अगस्त
हलषष्ठी व्रत
29 अगस्त
रवि-श्री शीतला सप्तमी व्रत।

30 अगस्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत सबका।
31 अगस्त
गोगा नवमी।

डिसक्लेमर
('इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

Posted By: Shweta Mishra