August Monthly Horoscope 2021 in Hindi: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' ने साल 2021 में अगस्‍त महीने का मासिक राशिफल विस्तारपूर्वक बताया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को दें बेहतर दिशा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। August Monthly Horoscope 2021 - मेष (Aries) : नौकरी पेशा वालों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। नौकरी में पद्दोन्नति या अच्छे स्थान में हस्तानान्तरण होने पर स्थितियाँ अनुकूल होगीं। जातक को धन संग्रह करने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनायें रखें। व्यापारियों के लिए गुरु लौहपाद से आगे बढ़ेगा। जिससे व्यापारियों के लिए व्यापार में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। बड़े लाभ की स्थिति बनेगी। रोजी-रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेगें। इस राशि वालों के दामपत्य जीवन में सुधार होगा। मधुरता बढ़ेगीं। संतान से संबंधित चिंता का योग धीरे-धीरे समाप्त होगा। यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी का निरन्तर स्मरण करते रहें। स्थितियाँ उन्नतिशील बनेगीं या पटरी पर आयेगीं।

वृष (Taurus) : इस माह आर्थिक लाभ में थोड़ा दबाव रहेगा। कठिन परिश्रम से जातक इन दबाव को कम करने में सफल होगा और लाभ की स्थिति भी बना सकता है। सुख-शांति से यह माह व्यतीत होगा। कार्यों की गतिशीलता बनी रहेगी लेकिन कभी-कभी मन अशांत होगा। भोजन आदि में अरुचि पैदा हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचें नहीं तो तनाव मिल सकता है। संतान पत्नि एवं सगे संबंधियों से लाभ का योग है। इस महीने के उत्तरार्ध में कुछ बिगड़े कार्य भूमि-भवन वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। जिससे जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। और मन उत्साहित होगा। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। परिश्रम से व्यापार को आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। अपने अराध्य देव की पूजा करें।

मिथुन (Gemini) : स्वस्थ्य के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य जैसी परेशानी का योग बन सकता है। जिससे व्यय की अधिकता हो सकती है। यात्रा सोच-समझकर करें नहीं तो घटना दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। कठोर परिश्रम से जीवन का निर्वाह करने में जातक सफल होगा। नौकरी करने वालें अपने चातुर्य एवं कौशल से आर्थिक स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल होगें। मान-सम्मान की रक्षा करने में नई रणनीति से काम लेना होगा। नये सम्बन्ध बनाने में जातक सफल होगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में भी जातक की मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पत्नि एवं संतान को भी उत्तम सुख मिलने का योग है। व्यापारियों को सूझ-बूझ से काम लेना होगा। कठिन परिश्रम एवं चातुर्य़ता से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) : इस माह थोड़ा सावधान रहें स्वाभिमान पर थोड़ा आघात हो सकता है। रोजीरोटी की समस्या आ सकती है। आकस्मिक पीड़ा या तनाव का अनुभव जातक कर सकता है। यह माह मिश्रित फलदायक होगा। पत्नि को कष्ट की स्थिति बनेगी। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। नहीं तो तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मुकदमें आदि में आंशिक सफलता का योग है। शत्रु पराजित होगें। अनावश्यक यात्रायें करनी पड़ सकती है। मन में उत्साह बढ़ेगा। इससे जातक की सक्रियता भी बढ़ेगी। व्यापार आदि में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी। पूर्ण परीक्षण के बाद ही बाजार में पैसा लगायें।

सिंह (Leo) : इस माह इस राशि वालों को कठिन परिश्रम करने से ही धन लाभ होगा। पत्नि एवं संतान का सहयोग कम मिलेगा। जिससे जातक का मन थोड़ा खिन्न हो सकता है लेकिन किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से संपर्क बन सकता है जिससे जातक को सहयोग मिल सकता है। रोजी-रोजगार की स्थितियों में भी सुधार होगा। वाहन एवं मशीनरी सामानों के उपरकरणों के क्रय-विक्रय से जातक की लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। रोजी-रोजगार में अत्यधिक परिश्रम से ही लाभ का योग बनेगा। व्यापारियों के ले समय लगभग अनुकूल है। श्रम एवं सूझ-बूझ से लाभकारी स्थितियाँ बनाने में व्यापारी सफल हो सकते है।

कन्या (Virgo) : इस माह मानसिक शांति एवं उत्साह की स्थितियाँ बनेगीं। जातक अपने सतकर्मों से कोई बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक रोगों में कमी आयेगी। निरोगता का भाव बनेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित फलदायक होगा। जातक के साहस और पराकर्म में वृद्धि होगी। मन में शुभ विचारों का उदय हो सकता है। माता का सहयोग मिल सकता है। अनावश्यक धन व्यय की स्थिति बन सकती है। जिससे जातक थोड़ा परेशान हो सकता है। अनावश्यक क्रोधों से बचें। यदि जातक व्यापार कर रहा होगा तो क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें नहीं तो क्रोध के कारण व्यापार में हानि का योग बन सकता है।

तुला (Libra) : इस माह समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगीं। रोजी-रोजगार में सुधार या उन्नति का योग बनेगा। पुत्र प्राप्ति का योग बन सकता है। परिवार जनों से प्रेम एवं उन्नति कारक स्थितियाँ बनेगीं। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। रोग के कारण दबाव रहेगा। लोगों से आदर-सम्मान प्राप्त होगा। सावधान रहें नहीं तो गलत कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पत्नी से तर्क एवं विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें नहीं तो धन हानि की स्थिति बन सकती है। आनावश्यक विवादों से बचें शत्रुओं से तनाव या भय मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। वाणी की कठोरता को त्यागें इससे जातक कुछ बड़ा कार्य निकालने में सफल हो सकता है। व्यापारियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि में पैसा लगाना भी उचित होगा और लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मानसिक चिंता थोड़ी रहेगी। मकान एवं खेती से भी धन का लाभ मिल सकता है। महत्व एवं प्रशंसा के क्षेत्र में किये गये कार्य में थोड़ी निराशा मिल सकती है। जमीन-जायजाद के मामले में लड़ाई-झगड़े का भी योग है। सावधान रहें। घर गृहस्थी के खर्च से परेशान हो सकते है। परन्तु भाग्य प्रबल है। व्यापार में लाभ का योग है। शत्रु पराजित होगें। इसलिए सावधान रहें। भाग्य में वृद्धि का योग है इसलिए व्यापार आदि में लाभ का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। अभिष्ट सिद्धि के लिए किये गये प्रयास सफल हो सकते है।

धनु (Sagittarius) : इस माह लेने-देने एवं क्रय-विक्रय में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें और सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक चिंती एवं अनावश्यक कष्ट की स्थिति बन सकती है लेकिन परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति है विद्या अध्ययन से श्रमयुक्त सफलता मिल सकती है। किसी प्रतियोगिता में भी सफलता का योग बन सकता है। दिनचर्या थोड़ा बाधित हो सकती है। भोजन शयन का क्रम थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में थोड़ा रुझान बढ़ेगा। रोजी-रोजगार में थोड़ी वृद्धि का योग है। मन प्रसन्न होगा। जातक को खुशी मिलेगी।

मकर (Capricorn) : इस माह शनि की साढ़े-साती का कुप्रभाव अभी बना रहेगा। घटना-दुर्घटना की स्थितियों से बचें नहीं तो तनाव मिल सकात है। हनुमान जी की आराधना से शनि का कुप्रभाव कम होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पत्नी की सलाह से ग्रहस्थ जीवन में खुशी आयेगी। और परेशानियाँ कम होगीं। पड़ोसियों से तालमेल बनायें रखें इसी में अभी लाभ है। सभी कठिन कार्य जातक सूझ-बूझ से पूरा कर सकता है। व्यय की अधिकता के कारण मन थोड़ा अशांत हो सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ने का योग है। यदि व्यापार में पैसा लगायें तो उसकी निगरानी भी करते रहें तभी लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) : इस माह भाई-बहन से अनावश्यक विवाद या तनाव मिल सकता है। बाहरी या महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क की स्थिति के कारण कोई लाभकारी योजना को अपने पक्ष में या आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। खूब सोच-समझकर ही कार्य करें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। इस माह मन में शांति की स्थिति रहेगी। देश-प्रदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार एवं संतान के कारण तनाव एवं चिंता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट संबंधित परेशानी सिर दर्द एवं आंख में परेशानी का योग बन सकता है। सावधानी से वाहन चलायें नहीं तो चोट-चपेट आदि की स्थिति बन सकती है। मित्रों से सहयोग एवं लाभ मिल सकता है।

मीन (Pisces) : इस माह जातक को नये कार्य-व्यापार को खोलने का अवसर मिल सकता है। या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। यद्यपि राहु आठवें में अशुभ है जो कि बुद्धि परिश्रम एवं शारीरिक कष्ट को बढ़ाने वाला है इसके अतिरिक्त परिस्थितियाँ घटना-दुर्घटना को भी अंजाम दे सकती है। व्यय की अधिकता के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। वाद-विवाद एवं झगड़े से बचने का प्रयास करें नहीं तो जातक को तनाव मिल सकता है। कार्यशैली में बदलाव लायें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह माह लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra