August 2022 Vrat And Festivals : अगस्त के महीने में नाग पंचमी रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानें अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। August 2022 Vrat And Festivals : अगस्त के महीने में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने 2 अगस्त दिन मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार पड़ रहा है। इसके अलावा 12 अगस्त शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व है। वहीं 18 अगस्त दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त की और 19 अगस्त शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव वाली पड़ रही है। ये सभी व्रत त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए जानें अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट... अगस्त 202201 अगस्त . सोमवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। वरद चतुर्थी व्रत । 02 अगस्त . मंगलवार - श्री नाग पंचमी व्रत (मध्यान्ह व्यापिनी पंचमी में)। नागपूजा एवं नागकूप यात्रा। 03 अगस्त . बुधवार - श्री शीतलाषष्ठी व्रत।
04 अगस्त . गुरूवार - श्री शीतलासप्तमी पूजन व्रत। गोस्वामी श्री तुलसीदास जयन्ती।


05 अगस्त . शुक्रवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत। 08 अगस्त . सोमवार - पुत्रदा एकादशी व्रत सबका।12 अगस्त . शुक्रवार - स्नान दानादि की श्रावणी पूर्णिमा । रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा। 14 अगस्त . रविवार - कज्जली तृतीया व्रत। 15 अगस्त . सोमवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। 16 अगस्त . मंगलवार - बृहद् गौरी व्रत।

17 अगस्त . बुधवार - हलषष्ठी व्रत 18 अगस्त . गुरूवार - श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त। 19 अगस्त . शुक्रवार - श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव। 20 अगस्त . शनिवार - गोगा नवमी। 23 अगस्त . मंगलवार - जया एकादशी व्रत सबका। 25 अगस्त . गुरूवार - मास शिवरात्रि व्रत। 26 अगस्त . शुक्रवार - पिठौरी अमावस्या । कुशोत्पाटिनी अमावस्या।27 अगस्त . शनिवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की शनिवारवारी अमावस्या। 28 अगस्त . रविवार - भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ। 30 अगस्त . मंगलवार - हरितालिका तीज व्रत। 31 अगस्त . बुधवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

Posted By: Shweta Mishra