Australia ने रौंद डाला India को
कल का मैच खत्म होने के साथ ही एक उम्मीद जाग गयी थी कि अब बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंडिया की जीत महज औपचारिकता भर है। यह अंदाजा था कि पिच गेंदबाजों का फेवर कर रही है और बैटिंग के लिए आसान नहीं है। लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि नतीजा इतना हैरान करने वाला या अपमान जनक रहेगा और इंडिया को 122 रन से हार का सामना करना पड़ेगा.
आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने इंडियन बॉलर्स को काफी परेशान किया और आस्ट्रेलियन इनिंग्स खत्म होते होते लीड 291 तक पहुंच गयी थी। यानि भारत को जीत के लिए 292 रन की दरकार थी।कल 300 के स्कोर को आसान बता रहे टीम के उप कप्तान अपने ही दावे को पूरा करने के लिए स्ट्रगल भी नहीं कर पाए और महज 7 रन के स्कोर पर Ben Hilfenhaus की वाल पर Michael Hussey को अपना विकेट थमा कर चलते बने।
विकेट गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा कोई भी भारतीय बैटसमैन इसके खिलाफ रुकने का प्रयास करता हुआ नहीं दिखा। फर्स्ट इनिंग्स में अच्छे टच में दिख रहे तेंदुलकर इस बार पूरी तरह लय से भटके हुए दिख रहे थे। गौतम गंभीर का खराब फार्म अब चिंताजनक कंडीशन में पहुंच गया है। बाकी बैटसमैन भी अपनी दिशा खोज रहे हैं।
लगभग ढाई महीने के इस लंबे दौरे में अगर इंडिया का अपना नंबर वन का मुकाम पाना है तो उसे जल्दी लय में वापस आना होगा और जीत के ट्रैक को पकड़ना होगा।आज का स्कोर
Australia 1st Inn | 333 All Out |
India 1st Inn | 282 All Out |
Australia 2nd Inn | 240 All Out |
India 2nd Inn | 169 All Out |