विशालकाय जीवों में गिनी जाने वाली शार्क मछली को देखकर अधिकांश लोग घबड़ा जाते हैं लेकिन हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया के एक फिशरमैन ने इस पर सवारी की है। शार्क पर सवारी करते हुए उन्‍होंने अपनी फोटोज भी अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट की हैं। जिन्‍हें देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।


बैठकर मस्ती करने लगेऑस्ट्रेलिया के रहने वाले फिशरमैन स्टीफेन पेटमैन मजे ने हाल ही में एक बड़ा साहसिक काम किया है। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के क्लियरेंस नदी में 10 फीट लंबी शार्क मछली की सवारी की है। मछली पर सवार होने के बाद उन्हें उस पर काबू करने में करीब 2 घंटे का समय लगा है। काफी देर बाद वह मछली शांत हुई। जिसके बाद वह उसकी पीठ पर बैठकर मस्ती करने लगे। इस दौरान उन्होंने उस पर सवार अपनी फोटोज भी क्िलक की। यह फोटोज उन्होंने अपने फेसबुक पर पेज पर भी शेयर की है। उनकी इन पिक्चर्स को देखकर हर कोई शॉक्ड हो रहा है। 4 शार्क को कंट्रोल किया
इस साहसिक काम को देखकर कुछ पलों के लिए तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी कोई कर सकता है। हालांकि फिशरमैन स्टीफेन पेटमैन मजे ऐसा करने वाले कोई पहले इंसान नहीं हैं। इनसे पहले पोर्ट मैककरी के शार्क हंटर क्रिस मिकेल्फ भी ऐसा काम कर चुके हैं। वह और उनके पिता एंथोनी ने यह हेस्टिंग नदी में यहा कारनामा करीब दो सप्ताह पहले किया है। उन्होंने करीब 4 शार्क को कंट्रोल किया था। उनके इस कारनामे को भी देखकर लोग शॉक्ड हुए।

inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Shweta Mishra