टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रविवार को इतिहास रच दिया। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया और वह सबसे ज्यादा 21 बार ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। इसको लेकर क्रिकेट जगत ने उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल को बधाई दी, जब नडाल ने पुरुषों का रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। खिताबी मुकाबले में नडाल ने मेदेवदेव को हराते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया। इस जीत के यसथ नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फेडरर और जोकोविच दोनों के नाम 20-20 ग्रैंडस्लैम हैं।

That is absolutely magnificent. Stunning to say the least.
From 2 sets down to come back and win your 21st Grand Slam is incredible.
Congratulations @RafaelNadal!#AusOpen pic.twitter.com/VHjjlb4GFN

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 30, 2022

नडाल की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट के भगवान रहे सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई दी। सचिन ने ट्वीट किया, "यह बेहद शानदार है। और क्या कहा जाए। 2 सेट से वापस आने और अपना 21 वां ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए अविश्वसनीय है। बधाई @RafaelNadal!"

It isn't over until it's over.
From 2 sets down, to comeback and win in Grand style is a monumental effort. Congratulations #RafaelNadal on a record 21st Grand Slam and for winning the #AustralianOpen in great fashion. pic.twitter.com/vz7yuV70Hl

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 30, 2022

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी नडाल के ऐतिहासिक वापसी के लिए उनकी प्रशंसा की। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "जब तक मैच खत्म न हो, तो इसे खत्म नहीं मानना चाहिए। #RafaelNadal को रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम पर बधाई और #AustralianOpen को शानदार तरीके से जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।"

Rafael - Fire 🔥hai Fire .
What an incredible comeback, what a champion #RafaelNadal pic.twitter.com/5aNFTRP1wc

— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 30, 2022

इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी लिखा, "राफेल - फायर है फायर। क्या अविश्वसनीय वापसी है, चैंपियन # राफेल नडाल।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari