RANCHI: रांची शहर में डीजल ऑटो चालकों की हड़ताल छठे दिन रविवार को भी जारी रही। नतीजन, छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों को परेशानी हुई। शहर में एग्जाम होने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भी सेंटर पर जाने के लिए सवारी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। आलम यह था कि से क्0 रुपए की जगह भ्0 रुपए भाड़ा लेकर भेड़-बकरियों की तरह माल ढुलाई वाले टेम्पो व टैक्सियों में लोग ढोए गए। सिटी बस में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। लोग किसी तरह एक-जगह से दूसरी जगह सफर किए।

यहां ज्यादा परेशानी हुई

डीजल ऑटो चालकों की हड़ताल से हटिया, बिरसा चौक, हिनू, ओवरब्रिज, सुजाता चौक, सीरमटोली, कांटाटोली, नामकुम, लालपुर, कचहरी, रातू, पिस्का मोड़, बरियातू, बूटी मोड़ व ओरमांझाी जाने वाले रूटों पर पैसेंजर को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शहर की इन्ही रूटों पर सबसे ज्यादा डीजल ऑटो चलते हैं।

प्रशासन से वार्ता बेनतीजा

जिला प्रशासन की झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के साथ वार्ता हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। क्योंकि झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी से वार्ता नहीं की गई, जो ऑटो चालकों की विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। ऐसे में झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ दिनेश सोनी गुट की हड़ताल जारी है, जबकि लंकेश गुट ने हड़ताल से हटने की घोषणा कर दी है।

दिनेश गुट की हड़ताल जारी

झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ दिनेश सोनी गुट से जुड़े ऑटो चालक हड़ताल पर अभी रहेंगे। इस कारण ऑटो से सफर करने वालों को अगले कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पडे़गा। ऑटो चालकों की हड़ताल से शहर की परिवहन व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से डेली पैसेंजर के लिए कोई अल्टरनेटिव इंतजाम नहीं करने के कारण भी समस्या बढ़ गई है।

Posted By: Inextlive