महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं होना तो आम बात हो गई है। अक्‍सर ही उनके साथ ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन क्‍या पुरुष के साथ महिलाओं द्वारा यौन शोषण की बात सुनी है। जी हां कथित तौर पर यह मामला देश की राजधानी दिल्‍ली में सामने आया है। जिसमें एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।


रात 12:30 बजे घर बुलाया
पुरुष के साथ यौन शोषण करने का यह अजीबो गरीब मामला देश की राजधानी में सामने आया है। जहां पर दो लड़कियों ने एक ऑटो ड्राइवर के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जिसमें खुद को उन लड़कियों के आतंक से बचाने में ऑटो ड्राइवर की टांगे टूट गई। पीड़ित ऑटों चालक से मिली जानकारी के अनुसार  कल मंगलवार की रात इग्नू रोड पर एक लड़की ने उसे हाथ देकर रोका और सफदरगंज चलने को कहा। जिस पर वह वह लड़की को बैठाकर सफदरगंज के लिए निकला। ऐसे में साकेत नगर में लड़की ने उससे जरूरत का सामान खरीदने के लिए 300 रुपये यह कर मांगे की उसके पास पैसे कम पड़ गए हैं। इसके बाद उस लड़की ने ऑटो चालक को रात में 12:30 के करीब अपने घर बुलाया और कहा कि वह अपना किराया ले जाए। ऑटो चालक के रात का वास्ता देने पर उसने बाद में किराया न मिलने की बात कही। वीडियो बनाने की दी धमकी


ऐसे में रुपये के लालच में वह उनके घर पंहुच गया। जहां पर उस लड़की ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद वहां पर एक बजाय दो लड़कियां हो गई। देखते ही देखते वे लड़कियां उसके साथ जबरदस्ती करने लगी। विरोध पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। दोनों लड़कियों के कहर से बचने के लिए ऑटो चालक मकान की खिड़की से कूद गया। जिससे उसके पैर टूट गए। वही इस मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जब कि उसकी सहेली भागने में सफल रही। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की से पूछतांछ की जा रही है।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra