आप में से बहुत सारे लड़कों को शायद यह लगता है कि उन्‍होंने एक खूबसूरत ही गर्लफ्रेंड पटा ली तो उन्‍होंने किला फतह कर लिया। जनाब लड़कियों को समझना भगवान के आसान नहीं है तो आप किस गलतफहमी में जी रहे हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजबूत रिलेशनशिप बनाए रखना चाहते हैं। या कहें कि उसे अपनी सोलमेट बनाकर लाइफटाइम का रिश्‍ता जीना चाहते हैं तो इन बातों को कभी भी नजरअंदाज न करें वर्ना आपकी गर्लफ्रेंड ज्‍यादा दिन आपको बर्दाश्‍त नहीं करेगी और मौका मिलते ही आपको छोड़ देगी।


2- तमाम परेशानियों के कारण भले ही आप दुखी आत्मा हों लेकिन दोस्तों के बीच अगर आप हमेशा खुद को कूल डूड साबित करने में लगे रहते हैं। तब भी आपकी गर्लफ्रेंड आपसे दूरी बना सकती है। कारण कि गर्ल्स ये चाहती हैं उनका बॉयफ्रेंड या पति वास्तविक स्थितियों के हिसाब से बिहेव करे ना कि हमेशा शंहशाह जैसी एक्टिंग करता फिरे।


4- अपनी हर एक गर्लफ्रेंड को 'बेब' या 'हॉट बेब' कहने वाले लड़कों सुधर जाओ, वर्ना आपकी प्रजेंट गर्लफ्रेंड्स को एक्स गर्लफ्रेंड में बनने में अधिक टाइम नहीं लगेगा।


6- मान लेते हैं कि आपकी यह बुरी आदत आपकी गर्लफ्रेंड बर्दाश्त भी कर ले फिर भी उसके पर्सनल इवेंट्स में शामिल होने के बाद अगर आपमें उसके दोस्तों की बुराई करने की भी आदत है। तब तो आपके रिश्ते को भगवान ही बचा सकता है।


8- अगर अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी सलाह के बावजूद आप उसके साथ टाइम बिताने और और उसके कामों को नजरअंदाज कर अपने दोस्तों के निकल जाते हैं। तब भी समझ लीजिए आप दोनों का रिश्ता अधिक टाइम तक नहीं चल पाएगा।


10- अपनी गर्लफ्रेंड को जलाने के लिए अगर आप उसी के सामने किसी ऐसी लड़की के साथ ज्यादा ही फ्लर्ट करते हैं जो आपको चाहती हो। तो समझ लीजिए अपनी गर्लफ्रेंड को जलाने के प्रयास में आप अपने रिश्ते को आग ही लगा लेंगे।

 

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Chandramohan Mishra