DEHRDUN: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में वेडनसडे को अवॉर्ड सेरेमनी में जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का इनाम मिला। इस दौरान कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज व बैनर से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने भावी अफसरों में जोश भरते हुए देश की रक्षा का मंत्र दिया।

कड़ी मेहनत का मिला इनाम

आईएमए के खेत्रपाल सभागार में आयोजित समारोह में कमान्डेंट झा ने कहा कि जिन कैडेट्स को पुरस्कार नहीं मिला है, वह भी खुद को कम न समझें। अकादमी के उच्च स्तरीय मानकों पर खरे उतरकर ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कहा कि प्रत्येक चुनौती को अवसर के तौर पर लें। उन्होंने दृढ़ व धैर्यवान होने का मंत्र भी कैडेट्स को दिया।

विदेशी कैडेट्स को दिए सर्टिफिकेट

आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान विदेशी कैडेट्स को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में डिप्लोमा कराया जाता है। वेडनसडे को अवार्ड सेरेमनी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ। नरेंद्र सिंह चौधरी ने इन्हें सर्टिफिकेट दिए।

इंस्ट्रक्टर भी हुए सम्मानित

आईएमए की अवार्ड सेरेमनी में इंस्ट्रक्टर भी सम्मानित किए गए। इंस्ट्रक्टर ही कैडेट्स को अकादमी में प्रशिक्षित करते हैं। इनके प्रशिक्षण से ही देश की सेनाओं को भावी अफसर मिलते हैं। अवार्ड सेरेमनी में विदेशी कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। भारतीय कैडेट्स की तर्ज पर ही उन्हें भी प्रशिक्षण में अपनी काबिलियत का इनाम मिला।

इन्हें मिला अवॉर्ड

अवार्ड मैडल इन्हें मिला

- पैराशूट रेजीमेंट मेडल -सीएसएम विशुवन कटल

- 9 जीआर मेडल - एसीए परीमल पराशर

- सिख रेजीमेंट सिल्वर अवार्ड - एसयूओ पीकेन्द्रा सिंह

- डोगरा रेजमेंट स्काउट विंग मेडल- सीक्यूएमएस जी के पाटिल

- मराठा एलआई मेडल- जीएसखुर्शेदशो खुदागदेव

- राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल- जीसी कृष्णापाल सिंह

- क्रॉप ऑफ सिंगनलस मेडल- जीसी कृष्णापाल सिंह

- सिक्ख एलआई सिल्वर मेडल- एयूओ विनय विल्यास

- ब्रिगेड ऑफ गा‌र्ड्स मेडल- एयूओ विनय विल्यास

- राज राइफल्स मेडल -बीयूओ ध्रुव मेहला

-8 जीआर मेडल - बीयूओ धु्रव मेहला

- जा रेजीमेंट मेडल- जीयूओ संजोक छैत्री

5 जीआर मेडल - जीसी कलम किशोर मान सिंह

- ग्रेनेडीयर ट्रॉफी- जेयूओ पारस सिंह

- मॉटीवेशन ट्रॉफी एसयूओ पीकेंद्रा

- कर्नल एचएच राजा सर हरेन्द्र सिंह बैरर, बनस बहादुर केसीएसआई राजा फरीदकोट ट्रॉफी- एसयूओ आशीष अहलावत

- मेजर शैतान सिंह को पीवीसी - एसयूओ गुरूदत्त सिंह

- डेकेन हॉर्स ट्रॉफी - जेंटलमैन कैडेट, अभय सिंह

- रि यूनियन ट्रॉफी - जीसी वासावेदा शिवम दक्शेष।

अवार्ड ऑफ कोर्स -डिप्लोमा सर्टिफिकेट

- अफगानिस्तान -47

- भूटान - 12

- किर्गिजस्तान - 02

- लेसोथो - 01

- नेपाल -01

- मॉरिशियस- 01

- श्रीलंका -03

- ताजिकिस्तान -02

- तंजानिया-01

- वियतनाम - 01

डिप्लोमा सर्टिफिकेट

अफगानिस्तान -13

किगिऱ्ज़स्तान -02

श्रीलंका- 02

तजाकिस्तान -02

इन्हें मिले प्लेक

फ‌र्स्ट इन सिल्वर चेन- पुंछ

सेकेंड इन सिल्वर चेन- सिंहगढ़

फ‌र्स्ट इन गोल्डन ¨रग- जैसोर

सेकेंड इन गोल्डन ¨रग-इंफाल

Posted By: Inextlive