एक्सीडेंट में न जाए किसी की जान, आज से चलेगा अभियान
फ्लैग- विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 14 से 20 अक्टूबर तक लोगों को किया जाएगा अवेयर
-एक महीने में सात दिन चलेगा अभियान, मुख्य सचिव ने परिवहन निगम को दिया आदेश -लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े को कम करने के लिए उठाया कदम बरेली: एक्सीडेंट की वजह से बढ़ रहे मौत के आंकड़े को कम करने के लिए परिवहन निगम अब अवेयरनेस कैंपेन चलाएगा। फर्स्ट फेज में शहर में 14 से 40 अक्टूबर तक लोगों को अवेयर किया जाएगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने 2018 में हुई मौतों के सापेक्ष 2019 में 10 परसेंट कम करने का लक्ष्य परिवहन निगम को दिया है। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। तीन महीने चलेगा अभियानमुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक तीन फेज में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। फर्स्ट फेज मं 14 से 20 अक्टूबर तक अभियान चलाकर लोगों को अवेयर किया जाएगा। सेकेंड फेज में 11 से 17 नवंबर और थर्ड फेज में 16 से 22 जनवरी तक कैंपेन चलाकर लोगों को अवेयर किया जाएगा।
इस तरह चलेगा अभियानफर्स्ट डे: डिस्ट्रिक्ट लेवल पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। फ्यूचर कॉलेज में वीडियो के माध्यम से स्टूडेंट्स और टीचर्स को जानकारी दी जाएगी। जिससे वे पब्लिक को भी अवेयर कर सकें।
सेकेंड डे: ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए कैंप लगाकर लोगों को अवेयर किया जाएगा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा एम परिवहन एप वाहन चालकों से इंस्टॉल कराया जाएगा। साथ ही उन्हें ईयर फोन लगाकर गाड़ी न चलाने की हिदायत दी जाएगी।
थर्ड डे: तहसील स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने आदि के बारे में अवेयर किया जाएगा। फोर्थ डे-विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्लास- 9 से 12 के स्टूडेंट्स को यातायात के नियमों का पालन कराने को अवेयर किया जाएगा। फिफ्थ डे: स्वास्थ्य विभाग और परिवहन निगम के सहयोग से परिवहन विभाग कैंप लगाएगा। इसमें व्यवसायिक चालकों और परिवहन निगम के चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा। सिक्थ डे-पुराने बस स्टैंड और सैटेलाइट बस स्टैंड में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बस ड्राइवस और कंडक्टर्स की मीटिंग कराई जाएगी। जिससे उनमें किसी तरह की मिस अंडरस्टैंडिंग न रहे।सेवेंथ डे: बाइकॉथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें पूर्व में हुए एक्सीडेंट में मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इतने लोगों की गई जान साल- मृतक-घायल 2016-475-905 2017-467-914 2018-484-907 2019-238-450 (जुलाई तक) वर्जन मुख्य सचिव का आदेश आया है। जिसके अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई है। -एसके बनर्जी आरएम, बरेली रीजन