90 के दशक की मशहूर हीरोइन आयशा जुल्‍का सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। आयशा की फिल्‍म 'जीनियस' अगले साल रिलीज होगी। अक्षय के साथ आयशा की जोड़ी काफी हिट रही थी। खैर सालों बाद कमबैक करने वाली अभिनेत्रियों में आयशा अकेली नहीं हैं इस लिस्‍ट में और भी नाम हैं।


आयशा जुल्का90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक आयशा जुल्का 2018 में फिर से बड़े पर्दे पर दिखेंगी। खबरों के मुताबिक गदर के मेकर अनिल शर्मा के अगले प्रोजेक्ट 'जीनियस' में आयशा जुल्का भी कमबैक कर रही हैं। आयशा फिल्म में लीड एक्ट्रेस इशिता चौहान की मां का रोल अदा करेंगी। आयशा का अक्षय कुमार के साथ अफेयर भी रहा था, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। बाद में आयशा ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी।ऐश्वर्या राय बच्चन


बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया होगा। सलमान हो या शाहरुख सभी के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी सुपरहिट रही। इतनी कामयाबी मिलने के बाद जब घर बसाने की बारी आई तो ऐश ने फिल्मों से दूरी बना ली। ऐश्वर्या करीब 5 साल बॉलीवुड से नदारद रहीं। उन्होंने 2010 में ऋतिक रोशन के साथ गुजारिश की थी, उसके बाद 2015 में फिल्म 'जज्बा' से वापसी काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने दो बच्चे होने के बाद अपना पूरा समय घर पर ही देना जरूरी समझा। बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद एक बार वह भी पर्दे पर दोबारा जलवा बिखरने वाली ऐक्ट्रेसेस में शामिल हैं। काजोल ने करीब 5 साल लंबा ब्रेक लिया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari