पिछली सरकारों को निशाना बनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पहले जनता का धन कब्रिस्तान पर खर्च किया जाता था। अब बीजेपी के शासन में यह धन मंदिरों के पुनर्निर्माण पर खर्च किया जा रहा है। वे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में राम कथा पार्क में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या (पीटीआई)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योगना के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन को अगले वर्ष होली तक जारी रखने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की शुरुआत की गई थी। यह योजना इस वर्ष खत्म हो रही थी लेकिन सरकार ने इसे अगले वर्ष होली यानी मार्च तक जारी रखने का फैसला किया है क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

Today we've lit up 9 lakh earthen lamps. I want to extend my greetings to everyone on this Deepotsav program: CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/88lgTzpDgU

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021


लोगों को होली पर मिलता रहेगा मुफ्त राशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को गेहूं और चावल के साथ नमक, चीनी, दाल तथा तेल का भी वितरण किया जाएगा। इसका उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 661 करोड़ रुपये की 50 विभिन्न योजनाओं की भी लांचिंग की। उन्होंने कहा कि पहले यह पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने पर खर्च होता था अब मंदिरों के पुनर्निर्माण पर हो रहा है।

#WATCH | Fireworks show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/zcoaCjIMrG

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
धार्मिक स्थलों पर मंदिर उत्थान का काम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही अंतर है सोच का। जिनका कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहीं लगाते थे जिनको धर्म और संस्कृति प्यारी है वो उनके उत्थान, उन्नयन के लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं। श्रीराम मंदिर के निर्माण का कार्य अयोध्या में चल रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थानों पर स्थित 500 विभिन्न मंदिरों के उत्थान का कार्य भी हो रहा है।

#WATCH | Artists perform Ramlila in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/C9rwwiNsyb

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021


अयोध्या में लाइव हुआ श्रीराम का त्रेता युग
लक्षमण के साथ भगवान श्रीराम तथा सीता के 14 वर्षों के वनवास से वापस लौटने पर अयोध्या में पौराणिक त्रेता युग सजीव हो उठा। कलाकारों ने श्रीराम, सीता तथा लक्षमण का पात्र निभाया। वे पौराणिक पुष्पक विमान रूपी एक हेलीकाॅप्टर से राम कथा पार्क आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी आगवानी की।

#WATCH | Colourful lights and laser show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/RodRnBtBXC

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
किया गया भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक
भगवान श्रीराम के आने के बाद भरत मिलाप का आयोजन किया गया। भरत ने श्रीराम की अनुपस्थिति में अयोध्या का शासन संभाला था। वनवास से आने के बाद दोनों भाइयों का मिलन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांकेतिक रूप से भगवान श्रीराम का अयोध्या के राज के रूप में राज्याभिषेक किया।

UP's Department of Tourism and Dr Ram Manohar Lohia Avadh University jointly enter Guinness World Records for "largest display of oil lamps" during Deepotsava 2021 in Ayodhya pic.twitter.com/4ic0VRsqL5

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021


अयोध्या दुनिया में होगा पवित्र शहर
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बन जाएगा। केंद्र तथा राज्य दोनों सरकारें इसके विकास को लेकर काम कर रही हैं। अयोध्या में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रस्तावित है, जो दुनिया को इस पवित्र शहर से जोड़ेगा। सूर्यास्त के बाद पवित्र नगरी अयोध्या शहर में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। इनमें से 9 लाख दीये सरयू नदी के किनारे जलाए गए थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 2017 से दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

#WATCH | Earthern lamps lit up on the bank of Saryu river in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/lkFfnv6oKk

— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh