फिल्‍म बाहुबली देखते वक्‍त आपके दिमाग में एक सवाल जरूर आया होगा। कि महेंद्र बाहुबली से लेकर भल्‍लालदेव तक सभी के माथे पर अलग-अलग तरह के निशान या बिंदी बनाई गई थी। इसके पीछे एक बड़ी वजह है जोकि उनके कैरेक्‍टर से रिलेट करती है। आइए जानें किस तिलक का क्‍या है मतलब....


2. महेंद्र बाहुबली :महेंद्र बाहुबली यानी शिवा के माथे पर शिवलिंग बना होता है। इसका मतलब है ताकत और साहसी। महेंद्र बाहुबली भगवान शंकर का भक्त होता है। फिल्म के पहले पार्ट में हमने महेंद्र बाहुबली को सिर पर शिवलिंग उठाते देखा है। 4. भल्लाल देव :भल्लालदेव के माथे पर बना सूर्य का निशान, इस बात को दर्शाता है कि वह महिष्मती का राजा बनेगा। बाहुबली 2 में आपने देखा होगा कि छल से वह महिष्मती के सिहांसन में बैठ जाता है। और वह अमरेंद्र बाहुबली को मरवा भी देता है।6. देवसेना :


देवसेना की बिंदी का अर्थ है 'जेंडर इक्वेलिटी' और यह सही भी साबित हुई। देवसेना सिर्फ अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी ही नहीं एक योद्धा भी थी। जो अपने राज्य की सुरक्षा के लिए तलवार हाथ में उठा लेती है। ऐसे में देवसेना की बिंदी उसके कैरेक्टर को पूरी तरह से जज करती है।8. बिज्जल देव :

बिज्जल देव के माथे पर त्रिशूल बना होता है। जिसके तीन अर्थ होते हैं। पहला क्रिएशन, दूसरा मेंटिनेंस और तीसरा डिस्ट्रक्शन। हालांकि बिज्जल देव का जैसा कैरेक्टर था, उसे सिर्फ डिस्ट्रक्शन से ही जोड़ा जा सकता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari