Kanika Kapoor-कोरोना कांड से 300 लोगों की जान जोखिम में
lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: बॉलीवुड सिंगर Kanika Kapoor का लंदन से मुंबई और फिर वहां से लखनऊ तक के विमान के सफर में कई स्तर पर चूक हुई। इस चूक ने जहां उनके साथ सफर करने वाले करीब 300 यात्रियों और 30 से अधिक क्रू स्टाफ के जीवन को खतरे में डाल दिया है। वहीं उनको क्वारंटाइन करने की कवायद भी धरी रह गई। अब एयर इंडिया उन यात्रियों का पता लगाने में जुट गया है, जिन्होंने पहले लंदन से मुंबई और फिर मुंबई से लखनऊ तक की यात्रा कनिका कपूर के साथ की है। खासतौर पर वह यात्री जो कनिका कपूर की सीट के आसपास बैठे थे, उनकी डिटेल निकाली जा रही है।नौ मार्च को लंदन से आई कनिका
कनिका कपूर ने नौ मार्च को लंदन से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान एआइ-130 से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में करीब 160 यात्री मुंबई उतरे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के तहत कनिका कपूर का मुंबई एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग से जांच की जानी थी। यहां जांच के बाद विदेश से आने के कारण उनको क्वारंटाइन में रखा जाना चाहिए था। इंटरनेशनल विमान से मुंबई पहुंचने के करीब चार घंटे के बाद पहली विमान एयर इंडिया की थी। विमान नंबर एआइ-625 से कनिका कपूर ने सुबह 8:15 बजे मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में भी क्रू सदस्यों सहित 140 यात्री सवार थे। सुबह 10:25 बजे कनिका का विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर उतरा था। चूंकि लंदन से कनिका एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से मुंबई आयी थी। उनका सामान इस विमान से एयर इंडिया में दोबारा लोड किया गया। विमान के लखनऊ पहुंचने के बाद घरेलू टर्मिनल से कनिका कपूर बाहर निकलीं।
View this post on Instagramलखनऊ एयरपोर्ट पर भी हुई बड़ी चूक
मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही कनिका कपूर को क्वारंटाइन की जगह दोबारा चार घंटे के भीतर ही यात्रा करने से नहीं रोका गया। एयर इंडिया के मुंबई स्थित बोर्डिंग काउंटर पर उनको पास जारी किया गया। जबकि लखनऊ में इंटरनेशनल टर्मिनल पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की जांच कर रही थी। घरेलू टर्मिनल पर कोई इंतजाम ही नहीं किए गए थे। जिसका फायदा उठाकर कनिका कपूर आसानी से बाहर निकलीं और अपने घर पहुंच गईं।