दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्‍यार दुनिया से छिपा नहीं है और उस पर एक मासूम बच्‍चा भी आजाये तो प्‍यार पर निखार आ ही जाता है। अब उनकी जिंदगी में ऐसा कब होगा जब उनका बेबी उनके साथ होगा ये तो पता नहीं पर हाल ही में एक शादी फंक्‍शन में वे एक मासूम बच्‍चे के साथ खेलते दिखे तो लगा कि वो पल वाकई हसीन होगा।

फोटो में दिखे बच्चे के साथ खेलते
ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बच्चों से बेहद प्यार है। एक फोटो सामने आई है जिसमें दीपिका ने गोद में एक बच्चे को ले रखा है और रणवीर उसके साथ खेल रहे हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका एक दोस्त की शादी अटैंड करने श्रीलंका गए हुए हैं। ये बच्चे वाली तस्वीर इसी शादी की बताई जा रही है, जिसे दीपिका के किसी फैन ने सोशल साइट पर शेयर किया है। 

दीपिका की दोस्त की थी शादी
ये फोटो श्रीलंका में हो रही एक शादी की पार्टी के दौरान की है। दीपिका, रणवीर के साथ हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त श्रीला रॉय की शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। यहीं दीपिका ने एक क्यूट से बच्चे को देखा और उसे अपनी गोद में उठा लिया। रणवीर को भी छोटे बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने भी बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया। बच्चा भी बहुत जल्द दीपिका और रणवीर से घुलमिल गया। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म xXx: The Return of Xander Cage की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं रणवीर दुबई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस शादी के लिए ये दोनों शूटिंग से ब्रेक लेकर श्रीलंका पहुंचे हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth