Badaun Building Collapse News : बदायूं के चन्दौसी में एक कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग ढहने से 25 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फैजगंज पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी है। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Badaun Building Collapse News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदायूं व संभल बार्डर पर चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गयी है। इस दाैरान 25 से अधिक लोगों के दबने की आशंका है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ है। लोग हादसे के शिकार लोगों की मदद करने में जुटे हैं। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहावहीं कोल्ड स्टोरेज हादसे की सूचना पाकर प्रशासनिक अफसर व फैजगंज पुलिस भी पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है जिससे कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

Posted By: Shweta Mishra